7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Koria Stone Pelting: पत्थरबाजी कर टीआई की कार समेत 2 दर्जन लग्जरी गाडिय़ों के शीशे तोड़े, सुबह उठे तो नजारा देखकर सब हैरान

Koria Stone Pelting News: कोरिया जिले के चरचा कॉलरी कॉलोनी में खड़ी गाडिय़ों पर असामाजिक तत्वों ने की पत्थरबाजी, आरोपियों को पकडऩे पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
2 min read
Google source verification
Stone pelting in Koria

Koria stone pelting, पत्थरबाजों ने तोड़े कार के शीशे (Photo source- Patrika)

बैकुंठपुर. कोरिया जिले के नगर पालिका शिवपुर चरचा में बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने पत्थरबाजी (Stone Pelting) कर टीआई की कार समेत 2 दर्जन लग्जरी गाडिय़ों के ग्लास तोड़ दिए। वार्ड क्रमांक 8 स्थित एसईसीएल ऑफिसर कॉलोनी (बी-टाइप) में रात को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान घरों के बाहर खड़े 2 दर्जन लग्जरी गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए। गुरुवार की सुबह लोग अपने घरों से बाहर निकले। इस दौरान लग्जरी गाडिय़ों की टूटी खिड़कियां और चारों ओर बिखरे कांच देखकर स्तब्ध रह गए। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस अब पत्थरबाजों की तलाश में जुट गई है।

कोरिया जिले के चरचा कॉलरी कॉलोनी में ही चरचा थाना प्रभारी महानंदी का भी शासकीय आवास स्थित है। उन्होंने बुधवार की रात अपनी अल्टो कार घर के बाहर खड़ी की थी। जब वे सुबह उठे तो कार के पीछे के शीशे टूटे हुए थे। घटनास्थल पर पत्थर भी पड़े हुए थे। यह देखते ही वे भी हैरान रह गए कि उनकी गाड़ी पर आखिर कौन और क्यों पत्थरबाजी (Stone pelting on TI car) कर सकता है।

इसके बाद पता चला कि कॉलोनी में अन्य लग्जरी गाडिय़ों के शीशे भी तोड़े गए हैं। पत्थरबाजी की घटना से वाहन मालिकों को लाखों का नुकसान हुआ है। अधिकांश वाहनों के आगे, पीछे एवं साइड के शीशे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस घटना को लेकर कॉलोनीवासियों में भारी आक्रोश के साथ ही भय का भी माहौल बना हुआ है।

Stone pelting in Chharchha colony: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रिहायशी इलाके में रात के समय पत्थरबाजी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वाहन मालिकों ने घटना की शिकायत थाने में की। इसके बाद चरचा पुलिस (Chharchha Police) मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। वहीं संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

आरोपी जल्द ही होंगे गिरफ्तार

पत्थरबाजी की घटना (Stone Pelting Case) से पुलिस भी सकते में है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मामले के सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस के इस आश्वासन के बाद लोगों में थोड़ी राहत है, वे भी जल्द आरोपियों के पकड़े जाने की बाट जोह रहे हैं।