बीकानेर

बीकानेर में सोशल मीडिया स्टार जाह्नवी का अपहरण: बदमाशों ने पहले मां को दिया धक्का, फिर बेटी को गाड़ी में डालकर फरार

Jhanvi Kidnapping Case: बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में मंगलवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब सोशल मीडिया पर लोकप्रिय कॉमेडियन और अभिनेत्री जाह्नवी मोदी का अपहरण कर लिया गया।
2 min read
• •
Updated: 22 Jan 2025, 12:59 PM IST
Social media comedian Jahnavi Modi

Jhanvi Kidnapping Case: बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में मंगलवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब सोशल मीडिया पर लोकप्रिय कॉमेडियन और अभिनेत्री जाह्नवी मोदी का अपहरण कर लिया गया। यह वारदात उनके घर के बाहर हुई, जब जाह्नवी अपनी मां के साथ बाजार से लौट रही थीं। नकाबपोश बदमाशों ने उनकी मां को धक्का दिया और जाह्नवी को जबरन गाड़ी में डालकर फरार हो गए।

बता दें, जाह्नवी मोदी राजस्थान में सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। वे मारवाड़ी भाषा में शॉर्ट मूवी और कॉमेडी कंटेंट बनाती हैं, जिसे दर्शक बेहद पसंद करते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लाखों फॉलोअर्स हैं।

अचानक कैसे हुई यह घटना?

मंगलवार शाम करीब 7 बजे जाह्नवी मोदी अपनी मां पुष्पा देवी के साथ बाजार से घर लौटी थीं। जैसे ही वे अपने घर के पास पहुंचीं, एक सफेद कार ने उनका रास्ता रोक दिया। तभी दो नकाबपोश युवक बाइक पर पहुंचे और उनकी मां को धक्का देकर जाह्नवी को गाड़ी में खींच लिया। बदमाश तेजी से गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि सफेद कार सुबह से ही जाह्नवी के घर के बाहर खड़ी थी। किसी को शक न हो, इसके लिए बदमाश गाड़ी की जगह बदलते रहे। घटना के समय उन्होंने पहले से तैयार योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस कर रही जांच, कस्बे में गुस्सा

जाह्नवी के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के अधिकारी जितेंद्र स्वामी अपनी टीम के साथ जांच में जुटे हैं। जाह्नवी का मोबाइल घर पर ही छूट गया था, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी मदद से आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

फिलहाल बदमाशों और जाह्नवी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस घटना से कस्बे के लोगों में भारी रोष है। लोग सड़कों पर उतरकर जल्द से जल्द जाह्नवी की वापसी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो-

Updated on:
22 Jan 2025, 12:59 PM IST
Published on: