25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के विमान ने जयपुर के ऊपर काटे 3 चक्कर, फिर हुई सुरक्षित लैंडिंग…जानें पूरा माजरा

Rajasthan News: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के चार्टर विमान को मंगलवार शाम जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले 15 मिनट तक होल्ड पर रखा गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 21 Jan 2025, 9:13 PM IST

Rajasthan Governor Haribhau Bagde

Rajasthan News: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के चार्टर विमान को मंगलवार शाम जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले 15 मिनट तक होल्ड पर रखा गया। इस दौरान विमान ने एयरपोर्ट के आसपास तीन चक्कर लगाए। आखिरकार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से अनुमति मिलने के बाद विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की।

दरअसल, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे कर्नाटक के हुबली से चार्टर विमान के जरिए जयपुर पहुंचे थे। शाम करीब 4:45 बजे विमान जयपुर एयरपोर्ट के करीब पहुंचा, लेकिन रनवे बिजी होने के कारण तत्काल लैंडिंग संभव नहीं हो सकी।

15 मिनट तक आसमान में रहा विमान

जयपुर एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, रनवे पर नियमित फ्लाइट्स के टेकऑफ और लैंडिंग के कारण राज्यपाल के विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल पाई। इस वजह से विमान को लगभग 15 मिनट तक जयपुर एयरपोर्ट के आसपास आसमान में इंतजार करना पड़ा। विमान ने तीन चक्कर लगाने के बाद सुरक्षित तरीके से स्टेट हैंगर पर लैंड किया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में हिंदी माध्यम के बाद अंग्रेजी स्कूलों पर लटकी तलवार: डिप्टी CM बैरवा ने की समीक्षा बैठक, लिया ये बड़ा निर्णय

एयरपोर्ट अथॉरिटी का नहीं आया बयान

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस देरी को लेकर अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि रनवे पर व्यस्तता के चलते राज्यपाल के चार्टर विमान को तत्काल लैंडिंग की अनुमति नहीं दी जा सकी। जैसे ही रनवे खाली हुआ, विमान ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की। इस प्रक्रिया में करीब 15 मिनट का समय लग गया।

एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहीं। राज्यपाल के विमान की लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए एटीसी ने विशेष ध्यान दिया। एयरपोर्ट प्रशासन और एटीसी की सक्रियता के चलते विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव हो सकी। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागडे जयपुर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें : ‘फ्री बिजली से बढ़ रहा आर्थिक बोझ’, जयपुर में बोले ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी; CM का वादा- 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप संयंत्र