बीकानेर

स्वाइन फ्लू से यहां हुई 22वीं मौत, अब तक 195 मरीज पाॅजीटिव

शुक्रवार को स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते 25 मरीजों की जांच कराई गई, जिनमें से दो में स्वाइन फ्लू की पुष्टी हुई है।
less than 1 minute read
Feb 10, 2019
Feature image

बीकानेर।

जिले में स्वाइन फ्लू बेकाबू होता जा रहा है। स्वाइन फ्लू से अब तक 22 जनों की मौत हो चुकी है। स्वाइन फ्लू ने शुक्रवार को एक और मरीज की जिंदगी लील ली। इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 22 पहुंच गया है। वहीं शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के पांच पीडि़त और नए रिपोर्ट हुए हैं। पीबीएम अस्पताल के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को स्वाइन फ्लू पीडि़त एक और व्यक्ति की मौत हो गई। स्वाइन फ्लू से मरने वालों का आंकड़ा 22 पहुंच गया है। इस बीमारी से मरने वालों में 10 बीकानेर, छह चूरू, चार श्रीगंगानगर व दो हनुमानगढ़ के मरीज शामिल हैं।

शुक्रवार को स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते 25 मरीजों की जांच कराई गई, जिनमें से दो में स्वाइन फ्लू की पुष्टी हुई है। स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते अब तक बीकानेर जिले के 1281 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 195 में स्वाइन फ्लू की पुष्टी हुई है। वहीं स्वाइन फ्लू लैब में अब तक 1507 सैम्पलों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 257 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

Published on:
10 Feb 2019 01:44 am