बीकानेर

उपभोक्ता को जमा करानी होगी पूरी राशि

विद्युत निगम का कहना है कि बकाया जमा नहीं कराने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2018, 11:48 AM IST
electricity bill

श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर गांव के अमराराम की बिजली बिल संबंधित समस्या विद्युत निगम की जनसुनवाई के दौरान सामने आई थी। इस प्रकरण में उपभोक्ता को बकाया पूरी राशि जमा करानी होगी। विद्युत निगम का कहना है कि बकाया जमा नहीं कराने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।

सहायक अभियंता डीसी बेनीवाल ने बताया कि अमराराम के प्ररकण को जनसुनवाई में सुना गया था। उसकी बकाया राशि सात लाख रुपए से अधिक है, इसे जल्द जमा कराने को कहा गया है। बेनीवाल के अनुसार उपभोक्ता ने स्पेशल श्रेणी में कृषि कनेक्शन लिया था। इसके दो साल बाद ही संपूूर्ण बकाया बिल जमा करवाने पर सामान्य श्रेणी परिवर्तन करने का प्रावधान था, लेकिन उपभोक्ता ने बिजली बिलों की राशि जमा नहीं कराई।

इसका दिसंबर-2015 तक बकाया होने पर विद्युत निगम ने उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया और ट्रांसफार्मर जब्त कर लिया। इसके बावजूद उसने बिना बकाया राशि जमा कराए अवैध ट्रांसफार्मर लगाकर कटा कनेक्शन चालू कर लिया था।

बाद में निगम की टीम ने सतर्कता जांच कर अवैध ट्रांसफार्मर जब्त किया। इस तरह से उपभोक्त ने न तो बकाया राशि जमा कराई, ना ही सतर्कता (वीसीआर) राशि जमा कराई। यह लगातार चलने के कारण जुर्माना राशि सहित बिजली बिल की बकाया राशि 7 लाख 29 हजार 35 हो गई। विद्युत निगम ने उपभोक्ता से यह राशि जमा कराने के लिए एक पखवाड़े का समय दिया है।

खिलाडिय़ों का हुआ सम्मान
रंगाज फिजिकल इंस्टीट्यूट के तत्वावधान रविवार को भैंरूरतन रंगा की स्मृति में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर का नाम रोशन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न संस्थाओं के संचालकों व प्रशिक्षकों का भी सम्मान किया गया।

संस्था सचिव मंगलचंद रंगा ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर वेटलिफ्टिंग में पदक प्राप्त आठ खिलाडिय़ों, नौ प्रशिक्षकों व नौ संस्थाओं के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी, महापौर नारायण चौपड़ा, राजेश चूरा, भाजपा शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, रामकिशन आचार्य, विजय आचार्य, गणेश बोहरा, कमल रंगा, शिवरतन रंगा, राजेन्द्र व्यास मौजूद थे।

Published on: