
बीकानेर. डॉ. करणीसिंह स्टेडियम इनडोर स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय मास्टर्स ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर फाईनल मुकाबलों में खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज विपिन पाण्डे, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक चूरू राहुल बारहठ, पुलिस अधीक्षक एसीबी ममता बिश्नोई, राजस्थान बैडमिंटन संघ के सचिव केके शर्मा ने विजेताओं को ट्राफी, मेडल व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन सचिव इन्द्र कुमार ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाली राजस्थान टीम की घोषणा भी की गई। वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने स्वागत उद्बोधन में प्रतियोगिता की संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की।
वहीं दूसरे स्थान पर बीकानेर के वीरेन्द्र ङ्क्षसह और प्रशान्त शर्मा रहे। महिला वर्ग में अर्चना कस्तूरिया प्रथम व नीतू भटनागर दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा मिक्स डबल में बीकानेर के डॉ. महेश शर्मा व अनीता चाहर ने खिताब जीता। वहीं दूसरे स्थान पर शशि अग्रवाल व मधु अग्रवाल बीकानेर रही।
पथ संचलन में मिले कदम-ताल
बीकानेर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्कण्डेय नगर का पथ संचलन रविवार को लालगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रामलीला मैदान से शुरू हुआ। इससे पूर्व स्वयंसेवकों ने शारीरिक प्रदर्शन किया। मुख्य बाजार से रामपुरा कॉलोनी, मुक्ता प्रसाद सहित विभिन्न मोहल्लों से होते हुए पथ संचलन पुन: रामलीला मैदान पहुंचा। इस मौके पर जोधपुर प्रांत के बौद्धिक प्रुखक गोमाराम ने सभी स्वयंसेवकों और समाज बंधुओं से संघ की शाखा से जुड़कर देश सेवा के संस्कार अपनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता जगदीश शर्मा ने की।
पथ संचलन का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमसिंह भावण्डा के नेतृत्व में मुक्ता प्रसाद नगर, रामपुरा बस्ती में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर दिनेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, पंकज सिंह , आशुङ्क्षसह आदि शमिल हुए।