बीकानेर

खेलते-खेलते सगे भाई पानी की कुंड में गिरे, दोनों की मौत, घर में मचा कोहराम

देशनोक कस्बे की महावीर बस्ती में गुरुवार सुबह घर के आंगन में खेलते-खेलते दो बच्चे पानी के कुंड में गिर गए। दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2022, 6:04 PM IST
Two Brothers Died Due To Drowning In Water tank in bikaner

बीकानेर। देशनोक कस्बे की महावीर बस्ती में गुरुवार सुबह घर के आंगन में खेलते-खेलते दो बच्चे पानी के कुंड में गिर गए। दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के समय बच्चों की मां घर में काम कर रही थी। बच्चों के डूबने का पता चलने पर घर में कोहराम मच गया।

देशनोक एसएचओ संजयसिंह राठौड़ ने बताया कि महावीर बस्ती में शिवलाल मेघवाल परिवार सहित रहता है। गुरुवार सुबह शिवलाल खेत चला गया और पत्नी घर का काम करने में लग गई। उनका डेढ़ वर्षीय बेटा विष्णु व साढ़े तीन वर्षीय हरिओम घर के आंगन में खेल रहे थे। खेलते-खेलते विष्णु आंगन में बनी पानी के कुंड में गिर गए। उसे बचाने के लिए हरिओम भी कुंड में गिर गया। पानी गहरा होने से दोनों की डूबने से मौत हो गई।

आधे घंटे बाद पता चला

शिवलाल की पत्नी घर के अंदर काम में व्यस्त थी। आधे घंटे तक जब दोनों बच्चों की कोई हलचल नहीं दिखी तो पूरे घर में तलाश की। इसके बाद वह किसी अनहोनी की आशंका से घबरा गई। शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए। उन्होंने पानी की डिग्गी में देखा तो दोनों बच्चों डूबे मिले। दोनों को डिग्गी से निकाल कर देशनोक सीएचसी लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिए। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए है।

Published on: