मांजरी बस स्टैण्ड के पास सिंघाना की तरफ से आई लग्जरी कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तलोठ तन नारनौल निवासी उर्मिला, मिर्जापुर-बाछोद निवासी विनोद जांगिड़ व उसकी पत्नी बिमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सागरमल जांगिड़ ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाइक, स्कूटी व कार को जब्त कर लिया तथा कार चालक मौके से फरार हो गया। उसकी पुलिस तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए हैं।