बीकानेर

IPL 2018: पुलिस की चतुराई से पकड़ में आये क्रिकेट सट्टा लगाते ये दो बुकी

IPL 2018 में सट्टा लगाते दो युवकों को पकड़ा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 May 2018, 7:57 AM IST
Two cricket bookie arrested
cricket bookie arrested

नापासर. जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्रिकेट सट्टा बुकी खिलाफ अभियान के तहत सीओ सदर के निर्देश पर नापासर पुलिस ने IPL में सट्टा लगाते दो युवकों को पकड़ा है। थानाधिकारी चन्द्रभान ने गुसाईंसर सड़क रोही स्थित मदर्स डेयरी के एक कमरे में युवक दीपक खत्री निवासी रानीबाजार बीकानेर व गजेन्द्र भाटिया निवासी सिटी कोतवाली बीकानेर को IPL में लाखों का सट्टा लगाते गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपित बैंगलोर व दिल्ली के मैच पर क्रिकेट सट्टा बुकी का संचालन कर रहे थे। इनके पास से 12 मोबाइल, एक वॉइस रिकॉर्डर, पांच मोबाईल चार्जर, एक 4जी सिम, डीवीआर, लाखों के हिसाब की डायरी, लैपटॉप, 9920 रुपए आदि बरामद किए गए। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल भूपेंद्र व राजेश कुमार सहित पुलिस टीम थी। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी दीपक खत्री लम्बे समय से IPL में बुकी चला रहा था। वह पुराना बुकी है जो काकू टोपाज ग्रुप नाम से बुकी चलाता है।

प्राइवेट गाड़ी से मारा छापा
नापासर एसएचओ चंद्रभान ने शनिवार को क्रिकेट बुकी को पकडऩे के लिए गुसाईंसर रोड स्थित मदर्स डेयरी पर प्राइवेट
गाड़ी का प्रयोग किया। ताकि सटोरियों को सावधान होने का मौका नहीं मिले।

Published on: