बीकानेर

रिश्वत लेने के आरोपी इस यूडीसी को भेजा जेल

10 हजार की रिश्वत लेने वाले पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक कार्यालय के यूडीसी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2017, 12:13 PM IST
killing of three women getting tortured every day
killing of three women getting tortured every day

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को वेतन व एरियर बिल पास करने की एवज में 10 हजार की रिश्वत लेने वाले पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक कार्यालय के यूडीसी तेजप्रकाश को सेशन न्यायाधीश अरुण प्रकाश अग्रवाल के समक्ष पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

एसीबी बीकानेर स्पेशल यूनिट प्रभारी परबतसिंह ने बताया कि गांधी जयंती पर अवकाश होने के कारण आरोपित तेजप्रकाश को सेशन न्यायाधीश अरुण कुमार अग्रवाल के निवास स्थान पर पेश किया, जहां पर उन्होंने आरोपित को जेल भेजने तथा मंगलवार फिर अदालत में पेश करने के आदेश दिए।

परबतसिंह ने बताया कि ट्रेप कार्रवाई के दौरान पता चला कि आरोपित यूडीसी तेजप्रकाश ने अपने विभाग के अधिकारियों एवं ट्रेजरी अधिकारियों के लिए भी रिश्वत की मांग की। इस संबंध में बारीकी से जांच-पड़ताल कर रहे हैं।
जिले के राजेड़ू गांव के पशु चिकित्सालय में पशुधन सहायक के पद पर कार्यरत अमित ज्याणी का चार माह का वेतन एवं एरियर बकाया पड़ा है। इनके बिलों को पारित करने के लिए पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक कार्यालय में कार्यरत यूडीसी तेजप्रकाश ने १० हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप
श्रीडूंगरगढ़ के हेमासर गांव की एक महिला ने तीन जनों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ व धमकी देने का मामला यहां सोमवार को दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार खेमादेवी मेघवाल ने दर्ज करवाए मामले में बताया कि दो दिन पूर्व वह और उसका पुत्र घर में सो रहे थे। तभी बेनीसर गांव के विशालनाथ, शिवलाल नाथ व बाबूलाल नाथ सिद्ध उसके घर में घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे। जब हल्ला किया तो धमकी देकर फरार हो गए।

मारपीट करने का मामला दर्ज
मारपीट करने को लेकर चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। सीआई श्रवणदास संत ने बताया कि लूणकरनसर के ग्राम खिंयेरां निवासी रामप्रताप जाट ने डेलाणा बड़ा निवासी ओमप्रकाश जाट, लक्ष्मणराम जाट, हंसराज जाट व अनोपाराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि आरोपियों ने २५ सितम्बर की रात को घर में घुसकर उसके तथा उसकी पत्नी व लड़की के साथ मारपीट की।

Published on: