
बीकानेर. गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। करीब एक सप्ताह में ही तापमान पांच डिग्री से अधिक बढऩे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान ४६.२ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह पिछले साल एक मई की तुलना में पांच डिग्री ज्यादा रहा। शहर में सुबह से शाम तक तपिश रही।
इससे शहरवासी बेहाल रहे। न्यूनतम तापमान भी ३० डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शहर में मंगलवार को चिलचिलाती धूप के साथ दिन की शुरुअता हुई। पूरे दिन लू चलती रही। तेज गर्मी के चलते दोपहर में जनजीवन थम सा गया। लोग आवश्यक कार्य के लिए ही घरों से निकले। वे भी बीच छाया में आसरा खोजते नजर आए। भीषण गर्मी में बेसहारा पशु भी इधर-उधर शरण लेते हुए देखे गए। शाम होने के बाद चली हवा से लोगों ने राहत महसूस की।
सड़कें रही सूनी
शहर की केईएम रोड़, राजीव गांधी मार्ग, स्टेशन रोड जैसी व्यस्त सड़कों पर भी दोपहर में आवागमन बहुत कम था। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने मुंह पर कपड़ा व छतरी का सहारा लिया। घर-तफ्तरों में कूलर-पंखे भी लोगों को राहत नहीं दे पाए। गर्मी में घरों में चल रहे एसी और कूलर के लगातार चलते रहने से बिजली के बिल में भी भारी इजाफा होने की संभावना है।
निगम में अब तेज धूप से राहत
बीकानेर . नगर निगम में विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र बनवाने वाले दंपतियों को अब तेज धूप से राहत मिलेगी। निगम ने विवाह पंजीयन कक्ष के आगे पार्क में टेन्ट की व्यवस्था कर दी है। निगम अधिकारियों ने बताया कि यह व्यवस्था 15 मई तक की गई है। तेज गर्मी और आवश्यकता को देखते हुए इसे और बढ़ाया जा सकता है।
पत्रिका ने उठाया मुद्दा
'राजस्थान पत्रिकाÓ ने 25 अप्रेल को 'विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र जारी करवाने में हो रही हालत खराबÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर दंपतियों की पीड़ा को उजागर किया था। इसमें बताया गया कि दंपतियों को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तेज धूप में खड़े रहना पड़ता है। कुर्सी तक की व्यवस्था तक नहीं है। आयुक्त ने विवाह पंजीयन कक्ष के आगे टेन्ट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।