बीकानेर

एक विवाह ऐसा भी जिसमे 75 वर्षीय दूल्हे की निकलेगी बारात, पढ़ें पूरी खबर

75 वर्षीय दूल्हे की बारात निकलेगी। वहीं चित्रा भवन में इसी उम्र की दुल्हन सज-धज कर तैयार रहेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 May 2018, 2:38 PM IST
wedding news
Wedding

बीकानेर. बीकानेर धर्म नगर द्वार में 17 मई को 75 वर्षीय दूल्हे की बारात निकलेगी। वहीं चित्रा भवन में इसी उम्र की दुल्हन सज-धज कर तैयार रहेगी। बाकयदा 75 वर्षों तक पति-पत्नी के रूप में सुखद दांपत्य जीवन जीने वाले चेतन दास गहलोत एवं कमला देवी की शादी होगी। इस विवाह की कुमकुम पत्रिका छपी है। इसमें विवाह के सभी मांगलिक कार्यक्रम तय किए गए हैं। ये पत्रिका वर-वधू पक्ष की तरफ से आमंत्रण के रूप में वितरित होना शुरू हो गई है।

75 वर्षीय दूल्हा जन सम्पर्क विभाग से वाहन चालक के पद से वर्षों पहले सेवानिवृत्त हो गए। विवाह रचा रहे दंपती के पोते-पोती, दोहिते-दोहितियों समेत भरापूरा परिवार है। इनका कहना है कि उनका बाल विवाह हुआ था। जब उन्हें दूल्हे के रूप में घोड़ी पर बिठाया गया तो वे समझते ही नहीं थे कि विवाह क्या होता है।

इसलिए अब फिर विवाह रचाया है। इस विवाह की तैयारियां वैसे ही चल रही हैं, जैसा आमतौर पर विवाह में की जाती हैं। कार्यक्रम के अनुसार बन्ना और बन्नी हाथ का काम १६ मई को होगा। मेहन्दी रात १६ मई को होगी। बारात १७ मई को निवास स्थान से रवाना होकर चित्रा भवन धर्म द्वार के अन्दर जाएगी। १७ मई को प्रीति भोज रखा गया है।

Published on: