नोखा. नोखा में शनिवार तड़के दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। नेशनल हाइवे रोड 89 मांगीलाल बागडी कॉलेज के बाहर जबरदस्त भिड़ंत में किसी के हताहत होने की जानकारी नही मिली है।
यह दुर्घटना संभवतया नींद की झपकी आने से हो सकती है। दो ट्रक में एक टेलर जो कि बीकानेर की ओर जा रहा था और सामने से आ रहे ट्रक में इतनी जबरदस्त भिड़ंत हुई कि नोखा की ओर आ रहे ट्रक के डाइवर साइड का पूरा हिस्सा क्षति ग्रस्त हो गया।