7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video : कांग्रेस निगम परिसर में शुरू करेगी क्रमिक अनशन, कारण जानने के लिए करें क्लिक

गोशाला निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस 25 मई से निगम परिसर में क्रमिक अनशन शुरू करेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
congress hunger strike

congress hunger strike

बीकानेर . निराश्रित गोवंश को रखने के लिए गोशाला निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस 25 मई से निगम परिसर में क्रमिक अनशन शुरू करेगी। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि गोशाला निर्माण को लेकर महापौर और निगम प्रशासन गंभीर नहीं है।

कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि गोशाला निर्माण के लिए निगम तारबंदी करवाना चाह रहा है, जो उचित नहीं है। तारबंदी के स्थान पर चारदीवारी बनाई जाए, ताकि पशु गोशाला में सुरक्षित रहे। गहलोत ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार और महापौर गोशाला निर्माण को लेकर टालमटोल की नीति अपनाए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि गोशाला निर्माण के मुद्दे पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। फिर भी मांग पूरी नहीं हुई तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में बदल दिया जाएगा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव जिया उर रहमान आरिफ, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, राजकुमार किराडू, पार्षद जावेद पडि़हार, मगन लाल पाणेचा, आनन्द सिंह सोढ़ा, फारूख भाटी आदि उपस्थित थे।

इस्तीफे की मांग
कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत ने कहा कि महापौर की निगम अधिकारियों और पार्षदों से नहीं बनती है। शहर के विकास में भी फिसड्डी साबित हुए हैं। नैतिकता के आधार पर महापौर को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोशाला निर्माण के लिए बीकानेर के दानदाता आर्थिक सहयोग को तैयार हैं। निगम अपनी योजना और नक्शा दे तो दानदाता तीन माह में गोशाला तैयार कर देंगे।