यहां बंद पड़े कुएं
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय खंड क्षेत्र में करीब 5१ नलकूप हैं। इसमें से करीब 36 चालू हैं और इन्हें जलापूर्ति में काम लिया जा रहा है। इसके अलावा नया कुआं, चौतीना कुआं, रंगोलाई महादेव, अलख सागर, चंदन सागर, पंवारसर, बख्तासागर, मोहता कुआं, सोनगिरी कुआं, फूलबाई, जस्सोलाई आदि क्षेत्र के करीब 20 प्राचीन कुएं (ओपन वेल) बंद हैं। वहीं बड़ी संख्या में नलकूप सूख चुके हैं।