बाइक

Bajaj CT110 भारत में लॉन्च, एक लीटर में देती है 104 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज

Bajaj CT110 भारत में हुई लॉन्च एक लीटर में देती है बेहतरीन माइलेज कीमत भी है बेहद कम
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2019, 10:08 AM IST
Bajaj CT110
Bajaj CT110 भारत में लॉन्च, एक लीटर में देती है 104 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज

नई दिल्ली: दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ( Bajaj ) ने सोमवार को अपनी मच अवेटेड बाइकCT110 को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि इस बाइक की कीमत 37,997 रुपये से लेकर 44,480 रुपये के बीच है। दरअसल इस बाइक को दो वेरिएंट में उतारा गया है जिसमें एक किक स्टार्ट मॉडल है तो वहीं दूसरा इलेक्ट्रिक स्टार्ट मॉडल है।

इस बाइक को कंपनी ने हर तरह के रास्तों पर चलने के लिए तैयार किया है, मतलब ये बाइक जहां ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर अच्छी पकड़ देती है वहीं चिकनी सड़क पर भी ये बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है।

बजाज की यह नई बाइक तीन नए कलर्स में उपलब्ध है, जिनमें ब्लू स्टिकर्स के साथ ग्लॉस आबूनी ब्लैक, येलो स्टिकर्स के साथ मैट ऑलिव ग्रीन और रेड स्टिकर्स के साथ ग्लॉस फ्लेम रेड शामिल हैं।

इस बाइक के दो वेरिएंट्स हैं जिनमें एक किक स्टार्ट वेरिएंट है तो वहीं दूसरा वेरिएंट इलेक्ट्रिक स्टार्ट है। अलग-अलग कॉन्फ़िगरेशन होने की वजह से इस बाइक की कीमत भी अलग-अलग है। जहां कंपनी ने जहां किक स्टार्ट वाली सीटी110 की कीमत 37,997 रुपये रखी है वहीं इलेक्ट्रिक स्टार्ट बाइक की कीमत 44,480 रुपये है।

आपको बता दें कि कंपनी की सीटी रेंज की बाइक बेहद ही पॉपुलर है और यही वजह है कि इस नई बाइक को मार्केट में लॉन्च किया गया है। जानकारी के मुताबिक़ कंपनी इस रेंज की 50 लाख बाइक्स की बिक्री कर चुकी है।

इंजन

सीटी110 में 115 cc का एयर कूल्ड इंजन दिया गया है जो 8.6 PS की मैक्सिमम पावर और 9.81 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी की तरफ से ऐसा दावा है कि इस बाइक का इंजन 104 Kmpl का माइलेज देता है। बाइक में 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

Published on: