आपको बता दें कि हीरो ने फुल फेयर्ड बाइक एक्सट्रीम 200एस को 98,500 रुपये की कीमत में मई में लॉन्च किया था। और लॉन्चिंग के महज तीसरे महीने ही इसकी कीमत बढ़ा दी गई है। वहीं बात अगर एक्सट्रीम 200आर की करें तो इस बाइक को अगस्त 2018 में 89,900 रुपये की कीमत में बाजार में उतारा था। कंपनी इससे पहले इसी साल अप्रैल में इस बाइक की कीमत में 1 हजार रुपये का इजाफा किया था अब फिर से कंपनी बाइक की कीमत में 1 हजार रुपये का इजाफा कर चुकी है।