आपको बता दें कि 2012 में पल्सर एनएस200 को को येलो कलर में लॉन्च किया गया था, जिसे बाद में कंपनी ने बंद कर दिया था।
नई दिल्ली: दुपहिया वाहन बनाने वाली बजाज, अपनी पापुलर बाइक Bajaj Pulsar NS200 को नए रंग-रूप में बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। ये बाइक एक बार फिर से सिग्नेचर येलो कलर में उपलब्ध होगी। अभी तक सिर्फ वाइल्ड रेड, ग्रेफाइट ब्लैक और मिराज वाइट कलर में उपलब्ध थी।
नए कलर में ये बाइक काफी शानदार लग रही है। आपको बता दें कि 2012 में पल्सर एनएस200 को को येलो कलर में लॉन्च किया गया था, जिसे बाद में कंपनी ने बंद कर दिया था। कलर के अलावा बजाज ने पल्सर एनएस200 में कोई और बदलाव नहीं किया है। पल्सर एनएस200 में 199.5cc, लिक्विड-कूल्ड, 4-वॉल्व, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। यह इंजन 9500 rpm पर 23.5hp का पावर और 8000 rpm पर 18.3Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।
पल्सर एनएस200 में 280mm फ्रंट disc और 230mm रियर disc दिया गया है। यह बाइक सिंगल चैनल एबीएस से लैस है। सस्पेंशन की बात करें, तो इसके फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक दिए गए हैं
आपको बता दें कि इस बाइक की कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल लॉन्चिंग नहीं की है लेकिन अपने बदले रंग में ये बाइक डीलर्स के पास पहुंचने लगी है।
येलो कलर वाली बाइक को 1.12 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही नए रंग वाली पल्सर एनएस200 को ऑफिशली लॉन्च करेगी।