इन महंगी बाइक्स को 50,000 से 60,000 रुपये कम कीमत में खरीद सकते हैं इस वेबसाइट पर आपको अच्छी कंडीशन वाली बाइक्स रीजनेबल प्राइज में मिल जाती हैं
नई दिल्ली:royal enfield की बाइक्स को युवाओं से लेकर हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। लेकिन ये बाइक्स थोड़ी महंगी होती हैं। यही वजह है कि इन्हें खरीदने के लिए आपको की महीने सेविंग्स करनी पड़ती है तब जाकर आप इन्हें खरीद पाते हैं। लेकिन आप अगर चाहें तो इन महंगी बाइक्स को 50,000 से 60,000 रुपये कम कीमत में खरीद सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कहां मिल रहा है ये ऑफर।
दरअसल अगर आप चाहें तो यूज्ड वेहिकल खरीद सकते हैं और इसके लिए आप Droom की वेबसाइट पर जा सकते हैं। इस वेबसाइट पर आपको अच्छी कंडीशन वाली बाइक्स रीजनेबल प्राइज में मिल जाती हैं। आज हम उन्हीं बाइक्स की लिस्ट आपके सामने पेश करने जा रहे हैं जिन्हें आप बेहद कम दाम में परचेज कर सकते हैं।
Royal Enfield Classic 350cc :रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350cc बाइक का प्राइज वैसे तो तकरीबन 1 लाख 60 हज़ार है लेकिन आप ड्रूम पर इस बाइक को महज 1 लाख 3 हजार रुपये में खरीद सकते हैं और वो भी पूरे पेपर्स और सभी एक्सेसिरीज के साथ।
hero splendor ismart 100cc : स्पेंडर आई स्मार्ट का मार्केट प्राइज वैसे तो तकरीबन 52 हजार है लेकिन ड्रूम पर आप इस बाइक को महज 29 हजार रुपये में खरीद सकते हैं।
Honda CB Shine 125cc : होंडा सीबी शाइन 125 cc बाइक को आप शोरूम में खरीदने जाते हैं तो आपको ये तकरीबन 63 हज़ार रुपये में मिलेगी लेकिन ड्रूम पर ये बाइक महज 18 हजार रुपये में अवलेबल है।
Royal Enfield Thunderbird 350cc : इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत तकरीबन 1 लाख 56 हजार रुपये है लेकिन इस वेबसाइट पर जाकर आप ये बाइक महज 83,000 रुपये में खरीद सकते हैं।