बाइक

शानदार फीचर्स के साथ TVS ने लॉन्च किया Ntorq 125, कीमत आपकी सोच से भी कम

Tvs NTORQ 125 का सस्ता वेरिएंट हुआ लॉन्च काफी पाुलर है Tvs NTORQ 125 बिक चुकी हैं 1 लाख यूनिट
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 May 2019, 2:38 PM IST
tvs n torq
शानदार फीचर्स के साथ TVS ने लॉन्च किया Ntorq 125, कीमत आपकी सोच से भी कम

नई दिल्ली:TVS NTORQ 125 हमारे देश में काफी पापुलर स्कूटर है लेकिन कीमत की बात करें तो कीमत के मामले में ये किसी एंट्री लेवल बाइक से ज्यादा महंगा है। अब कंपनी ने कस्टमर्स को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस स्कूटर का सस्ता वर्जन लॉन्च कर दिया है।

यह स्कूटर अब 1,648 रुपये सस्ता हो गया है।दिल्ली में इस स्कूटर की कीमत 58,252 रुपये रखी है। जबकि इसके disc ब्रेक वर्जन की कीमत 59,900 रुपये रखी है।

इंजन और पॉवर- Ntorq 125 में 125 सीसी का सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है जो 9.27 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। खराब रास्तों के लिए इसके सस्पेंशन काफी बढ़िया तरीके से कम करते हैं। दरअसल रियर में लगे चौड़े टायर की वजह से इस स्कूटर से रोड पर बेहतर ग्रिप मिलती है।इसके अलावा इस स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की भी सुविधा मिलती है आप अपने स्मार्टफोन को इससे कनेक्ट कर सकते हैं और स्पीडोमीटर पर ही आप नेविगेशन, कॉल और मैसेज तक पढ़ सकते हैं। इसके अलावा तब से इसकी 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है।

Published on: