7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BS-VI लागू होने के बाद भी बिकती रहेंगी honda की ये डीजल कारें, पढ़ें पूरी खबर

बिकती रहेंगी होंडा डीजल कारें bs-vi नार्म्स का नहीं होगा कोई खास असर कंपनी ने शेयर की अपनी रणनीति
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 13 May 2019, 1:42 PM IST

diesel car

BS-VI लागू होने के बाद भी बिकती रहेंगी honda की ये डीजल कारें, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली: हाल ही में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने यह फैंसला लिया था की वह 1 अप्रैल, 2020 से डीजल कारों की बिक्री बंद देगी। लेकिन एक दूसरी ऑटोमोबाइल कंपनी Honda ने इसके ठीक विपरीत डिसीजन लिया है। होंडा का कहना है कि BS-VI नार्म्स के लागू होने के बाद भी कंपनी देश में डीजल कारें बेचना जारी रखेगी।

मिडिल क्लास के लिए बेहद सस्ती कीमत पर मारुति लाएगी ये 3 कारें, पहली 2 कारें है 7 सीटर

Honda कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कंपनी दो डीजल इंजनों को बीएस-6 मानकों के अनुरूप अपग्रेड करने की योजना बना रही है। इन इंजनों का इस्तेमाल अमेज (Honda amaze ), सिटी (honda city ) , डब्ल्यूआर-वी (Honda WR-V ), होंडा बीआर-वी, होंडा सिविक और सीआर-वी कारों में करती है। बीएस-6 मानक वाली पेट्रोल और डीजल इंजन से लैस कारों को कंपनी इसी वित्तीय वर्ष की आखिरी तिमाही से बाजार में उतारने लगेगी ।

मात्र 8999 रूपए में घर ले जाएं 50,000 वाली बाइक, 1 लीटर में चलती है 70 किमी

एचसीआईएल के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और डायरेक्टर (मार्केटिंग और सेल्स) राजेश गोयल का कहना है कि, 80 प्रतिशत कस्टमर दूरी और रिकवरी पीरियड का ध्यान रखते हुए पेट्रोल और डीजल इंजनों के बीच तार्किक फैसला करते हैं। जबकि 20 प्रतिशत ग्राहक भावनाओं में आकर किसी खास ईंधन वाले मॉडल का चुनाव करते हैं।'

होंडा के मुताबिक मार्केट में बीएस-6 मॉडल्स के आने से पेट्रोल और डीजल मॉडलों में कीमत का अंतर बढ़ेगा। लेकिन डीजल कारों की डिमांड एक-दम से कम नहीं होगी। बल्कि कंपनी धीरे-धीरे भविष्य के विकल्पों की ओर रुख करेगी।