बाइक

टेस्टिंग के दौरान दिखी भारत की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की झलक, इसी साल होगी लॉन्च

इसे भारत के ही एक स्टार्टअप ने डेवलप किया है और 2016-17 में ही इसका कॉन्सेप्ट सामने आ चुका था।
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2019, 10:02 AM IST
tork bike
टेस्टिंग के दौरान दिखी भारत की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की झलक, इसी साल होगी लॉन्च

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से छुटकारा पाने के लिए आजकल हर कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल बना रही है। कार और स्कूटर तो काफी कंपनियां बना रही थीं लेकिन अभी तक किसी भी कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल नहीं बनाई थी, लेकिन अब ये कमी भी नहीं रहेगी। दरअसल इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। खबर तो ये भी है कि ये बाइक इसी साल लॉन्च हो सकती है।

Tork T6X इलेक्ट्रिक बाइक को भारत की पहली इलेक्ट्रिक बाइक कहा जा रहा है, और इस बाइक की टेस्टिंग की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इसे भारत के ही एक स्टार्टअप ने डेवलप किया है और 2016-17 में ही इसका कॉन्सेप्ट सामने आ चुका था। और तभी से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खैर अब ये इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि ये बाइक इसी साल लॉन्च होने की संभावना है।

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल टॉर्क टी6एक्स की प्रीबुकिंग कंपनी की वेबसाइट पर की जा सकती है। यह बाइक एक बार चार्ज करने पर 100 किमी. चल सकती है। बाइक को 6 किलोवाट (8बीएचपी) के इलेक्ट्रिक मोटर से पावर मिलेगी।बाइक की कीमत 1,24,999 रुपये के करीब है और जल्द ही इसकी डिलिवरी की उम्मीद की जा रही है।

टेस्टिंग की तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि इस बाइक पर काम अब आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है, और ये बाइक इसी साल लॉन्च हो सकती है।

Published on: