बाइक

सड़क पर चलने के साथ हवा में भी उड़ेगी ये खास मोटरसाइकिल, बाकी फीचर्स भी है शानदार

उड़ने वाली मोटरसाइकिल फ्रांस ने बनाई ये खास मोटरसाइकिल मात्र 1 बटन दबाने से उड़ेगी हवा में
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Mar 2019, 2:43 PM IST
flying bike
सड़क पर चलने के साथ हवा में भी उड़ेगी ये खास मोटरसाइकिल, बाकी फीचर्स भी है शानदार

नई दिल्ली: मोटरसाइकिल सवारों का सबसे बड़ा शौक होता है तेज रफ्तार बाइक पर बैठकर हवा से बातें करना। और कई बार तो तेज रफ्तार इन बाइक्स को देखकर ऐसा लगता है जैसे ये हवा में उड़ रही हो। लेकिन अब ये आपकी आंखो का धोखा नहीं बल्कि सच होगा क्योंकि फ्रांस में हवा में उड़ने वाली बाइक बनाई गई है। ये बाइक सेकेंड्स में जमीन से उठकर हवा में उड़ेगी।

दरअसल फ्रांस की कस्टम ऑटोमोबाइल कंपनी लैजरेथ ने LM-847 से इंस्पायर्ड होकर उड़ने वाली मोटरसाइकिल बनाई है, और कंपनी ने इसे LMV 496 नाम दिया है। ये मोटरसाइकल आम बाइक्स की तरह सड़क पर तो चलेगी ही, साथ ही ये हेलिकॉप्टर की तरह हवा में भी उड़ान भरेगी ।

Published on: