
जिस कदर भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे हैं उसको देखते हुए लोगों को ऐसे वाहन ज्यादा पसंद आ रहे हैं जो कम खर्च में ज्यादा दूरी तय कर सकें। अगर आप भी किसी ऐसी ही वाहन की चाहत रखते हैं तो अब आपका ये इंतजार बिल्कुल पूरा होने वाला है। जी हां भारत की नंबर वन दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो का दमदार और किफायती स्कूटर लोगों को काफी पसंद आएगा। हीरो के इस किफायती स्कूटर का नाम है फ्लैश (Flash) जो कि पर्यावरण के भी अनुकूल है।
पावर और स्पेसिफिकेशन
पावर और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इस स्कूटर में 48 वोल्ट की 20 एएच बैटरी है जिसे 48 वोल्ट के 2.7ए चार्जर से चार्ज किया जाता है। इसकी बैटरी सिर्फ 7 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है और 65 किमी तक चल सकती है। जो लोग रोजाना ऑफिस आना-जाना करते हैं उनके लिए ये काफी किफायती साबित होगा। इस स्कूटर में लिस्कोपिक सस्पेंशन और एक्स्ट्रा लगेज बॉक्स दिया जाएगा।
नहीं होगी लाइसेंस की जरूरत
सबसे खास बात तो ये है कि इस स्कूटर को खरीदने के बाद आपको इसका रजिस्ट्रेशन भी नहीं करवाना होगा और इसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत नहीं होगी। इसकी स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है इस वजह से इन दोनों चीजों की कोई जरूरत नहीं होती है। इस स्कूटर के साथ चालक को एक कार्ड दिया जाएगो जो उसके अपने साथ रखना होगा, उसमें लिखा होगा कि स्पीड 25 किमी प्रति घंटा कम होने की वजह से रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस की जरूरत नहीं होती है।
प्रदूषण के मामले में ये स्कूटर काफी बेहतरीन है,क्योंकि ये बिल्कुल भी प्रदूषण नहीं करता है। सबसे खास बात तो ये है कि पेट्रोल की कीमत चाहे बढ़े या घटे इससे स्कूटर पर कुछ भी फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि ये स्कूटर ईंधन से नहीं बल्कि बैटरी से चलता है। ये एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो कि शानदार फीचर्स से लैस है।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो इसकी कीमत इतनी कम है कि आप इसे खरीदे बिना रह नहीं पाएंगे। जी हां इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत लगभग 25,490 रुपये है।