बाइक

वोट करने के बदले Hero कस्टमर्स को देगा ये शानदार तोहफा, वोटिंग के 3 दिन तक वैलिड होगा ऑफर

लोकसभा चुनाव में युवाओं को वोट डालने के प्रेरित कर रही कंपनियां वोट डालने के बाद मिल रहे कई फायदे दिखाना होगा स्याही का निशान
less than 1 minute read
hero
वोट करने के बदले Hero कस्टमर्स को देगा ये शानदार तोहफा, वोटिंग के 3 दिन तक वैलिड होगा ऑफर

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। 2019 लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान हो चुके हैं ऐसे में सिर्फ राजनीतिक पार्टियां नहीं बल्कि उद्योगजगत भी लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रहा है। कंपनियां अलग-अलग तरीकों से लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित कर रही है। दुपहिया वाहना बनाने वाली मशहूर कंपनी hero motocorp युवाओं के लिए एक जबरदस्त ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत हीरो मोटर साइकिल रखने वालों को बाइक सर्विस कराने पर विशेष छूट मिलेगी।

मात्र 199 रूपए में होगी सर्विसिंग- इस ऑफर के तहत हीरो की मोटरसाइकिल चलाने वाले युवाओं को अंगुली पर वोटिंग का निशान दिखाने पर मात्र 199 रूपए में सर्विसिंग मिलेगी। हीरो मोटोकॉर्प की ये स्कीम पूरे देश में लागू होगी और वोटिंग की तारीख के अगले तीन दिनों तक यह ऑफर मान्य होगा।

इस स्कीम की विशेष जानकारी के लिए कंपनी की डीलरशिप से संपर्क किया जा सकता है। अप्रैल और मई तक चलने वाली इस स्कीम के लिए कस्टमर प्री बुकिंग भी करा सकते हैं। वहीं कंपनी फ्री वॉश का भी ऑफर दे रही है।आपको बता दें कि दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होना है।

Published on:
15 Apr 2019 01:22 pm