नई दिल्ली: 2015 में लॉन्च हुई Hero xtreme sports को कंपनी बंद करने वाली है। हालांकि अभी तक हीरो मोटोकॉर्प की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन पिछले तीन महीनों के बिक्री को देखते हुए इस बात की उम्मीद की जा सकती है। जहां एक ओर दिसंबर 2018 में इस बाइक की 233 यूनिट ही बिकीं थीं, वहीं जनवरी 2019 में ये सिर्फ 161 रह गयी थी। सूत्रों की मानें तो फरवरी में इस बाइक की एक भी यूनिट नहीं बेचीं जा सकी है।