KTM 250 Adventure 2022 Edition Bike: केटीएम कंपनी ने आज अपनी नई और दमदार बाइक को भारत में आज लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने देशभर में इस बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी है।
दुनिया के नंबर 1 और भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड केटीएम (KTM) ने आज बुधवार 12 दिसंबर को भारत में अपनी नई और दमदार एडवेंचर बाइक KTM 250 Adventure 2022 Edition के लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी ने इस बाइक को 2 रंगों केटीएम इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज और केटीएम फैक्ट्री रेसिंग ब्लू में लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने देशभर के केटीएम शोरूम्स में इस बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी है।
कितनी कीमत होगी चुकानी?
KTM 250 Adventure 2022 Edition बाइक को खरीदने के लिए 2,35,000 रुपये की शुरुआती कीमत चुकानी होगी। साथ ही इस बाइक को खरीदने के लिए आसान EMI सुविधा भी मिलेगी, जो 6,300 रुपये से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें - घर लाए नई बाइक और स्कूटर और वो भी बचत के साथ! यह कंपनी दे रही है शानदार ऑफर्स
डिज़ाइन और फीचर्स
केटीएम की इस नई एडवेंचर बाइक को स्पोर्टी लुक और दमदार डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है। इस बाइक में स्टील हैंडलबार्स, 19 इंच और 17 इंच के व्हील ऑप्शंस और H4 फ्रंट लाइट्स और LED टेललाइट्स भी देखने को मिलेंगे। फीचर्स की बात करें, तो इस बाइक में ऑफ रोड ABS बटन के साथ LCD डिस्प्ले, कटिंग एज BYBRE ब्रेक्स, Bosch 9.1 MB 2-चैनल सिस्टम, पावर असिस्ट स्लिपर क्लच, इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन और दूसरे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे।
इंजन और गियरबॉक्स
KTM 250 Adventure 2022 Edition बाइक में 248 सीसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बाइक को 30PS पावर और 24Nm टॉर्क मिलेगा। इसके साथ ही इस बाइक में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स भी दिया गया है।
एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए शानदार ऑप्शन
KTM 250 Adventure 2022 Edition बाइक एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए एक शानदार ऑप्शन है। इस पावरफुल बाइक को पहाड़ी रास्तों और उबड़-खाबड़ सड़कों पर भी आसानी से चलाया जा सकता है। साथ ही एडवेंचर ट्रिप्स को भी यह बाइक सुविधाजनक बनाएगी।
यह भी पढ़ें - हो जाइए तैयार! इस महीने बाज़ार में धूम मचाने आ रही हैं Yezdi से लेकर Honda की ये पावरफुल बाइक्स, जानिए कब होंगी लॉन्च