Suzuki Hayabusa अब आप भी खरीद सकते हैं महज बुलेट की कीमत में मिल जाएगी ये बाइक करना पड़ेगा 3 महीने का इंतजार
नई दिल्ली: अगर आप युवाओं से उनकी पसंदीदा स्पोर्ट्स बाइक ( Sports Bike ) के बारे में पूछेंगे तो शायद ज्यादार लोग सुजुकी हायाबूसा ( Suzuki Hayabusa ) का नाम लेंगे। दरअसल सुजुकी की इस बाइक को दुनियाभर में खूब पसंद किया जाता है। बॉलीवुड फिल्म धूम ( Dhoom ) में पहली भार ये बाइक दिखाई दी थी और तब से लेकर आज तक इस बाइक का क्रेज युवाओं में कम नहीं हुआ है। आपको बता दें कि स्पोर्ट्स बाइक लवर इस बाइक को काफी पसंद करते हैं लेकिन इसे खरीद नहीं पाते हैं। दरअसल इस बाइक की कीमत तकरीबन 14 लाख रुपये है, ऐसे में ये बाइक ज्यादातर लोगों के बजट से बाहर है।
दरअसल इसकी जबरदस्त ताकत और वर्ल्डक्लास फीचर्स की वजह से इस बाइक की कीमत इतनी ज्यादा होती है जिसकी वजह से लोग इसे अफोर्ड नहीं कर पाते हैं। लेकिन अब हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आपको ये महंगी बाइक बुलेट की कीमत में मिल जाएगी वो भी बड़ी आसानी से तो। अगर आप सोच रहे हैं कि हम सेकेंड हैंड बाइक की बात कर रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। तो चलिए आखिर जान लीजिए कि कैसे आपको ये बाइक इतनी कम कीमत में मिल जाएगी।
बाइक मोडिफिकेशन
दरअसल हम जिस सस्ती हायाबूसा के बारे में आपको बता रहे हैं वो दरअसल किसी नॉर्मल बाइक को मोडिफाई करके बनाई जाती है जो देखने में हूबहू हायाबूसा जैसी लगती है। तो चलिए आज आप भी जान लीजिए कि आखिर कैसी नॉर्मल बाइक को हायाबूसा बनाया जाता है।
ऐसे बनवा सकते हैं अपनी बाइक को हायाबूसा