नॉर्टन कमांडो 961 और डोमिनेटर का मुकाबला ट्रायंफ थ्रक्सटन R और BMW R नाइनटी कैपे रेसर से होगा।
नई दिल्ली: नॉर्टन मोटरसाइकिल्स और काइनेटिक मोटोरॉयल के टाइ-अप के को लेकर मार्केट में लंबे समय से चर्चा थी। अब कंपनी ने ऑफिशियली मार्केट में नॉर्टन कमांडो स्पोर्ट MK II और नॉर्टन डोमिनेटर के लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च कर दिए हैं। ये बाइक्स प्री-ऑर्डर बेसिस पर उपलब्ध होंगी और इनका वेटिंग पीरियड करीब 60 दिनों का होगा। हालांकि, मोटोरॉयल ने पहले ही घोषणा की है कि इनकी महाराष्ट्र के अहमदनगर में अपनी सुविधा असेंबली शुरू कर देगा, जिससे भविष्य में इनकी कीमतें कम होंगी।
पावर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें दोनों बाइक्स में 961cc, एयर-कूल्ड, पैरेलेल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 6500rpm पर 80PS की पावर और 5200rpm पर 90Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। नॉर्टन कमांडो 961 और डोमिनेटर का मुकाबला ट्रायंफ थ्रक्सटन R और BMW R नाइनटी कैपे रेसर से होगा।
आपको बता दें की भारत में नार्टन के 37 यूनिट्स हैं, जिसमें 19 कमांडो यूनिट्स और 18 डोमिनेटर यूनिट्स हैं। नॉर्टन कमांडो ऑल ब्लैक फिनिश और फ्यूल टैंक पर ब्रिटिश फ्लैग हैंड पेंटेड के साथ आई है। डोमिनेटर एक कैफे रेसर बाइक है जो कि एल्यूमीनिय टैंक और एंडटेल सेक्शन के साथ आता है। इन लिमिटेड एडिशन बाइक्स में ग्राहकों के नाम होगा जो प्रत्येक को आवंटित स्पेशन नंबर के साथ आएगा। डोमिनेटर में क्रोम फिनिश्ड वाला फ्लेशियर वर्जन के साथ क्लिप-ऑन हैंडलबार्स और एक छोटा फ्लाइस्क्रीन दिया गया है जो कि रेट्रो लुक देता है। नॉर्टन कमांडो 961 में फीचर्स के तौर पर नियो-क्लासिक डिजाइन दिया गया है।
कीमत-कंपनी ने कमांडो स्पोर्ट MK II की कीमत 20.99 लाख रुपये और डोमिनेटर की कीमत 23.70 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी है।