आपको मालूम हो कि स्कोडा की इस कार में 2.0-लीटर, चार-सिलिंडर, टर्बो पेट्रोल मोटर दिया गया है। यह इंजन 6,200rpm पर 230hp की पावर और 1,500rpm व 4,600rpm के बीच 350Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह धांसू कार मात्र 6.8 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रतिघंटा है।