गौरतलब है कि Maruti Suzuki ने 2020 तक भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार को सड़कों पर उतारने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में इलेक्ट्रिक कार की फील्ड टेस्टिंग को कंपनी के सीनियर एक्जियुक्टिव डायरेक्टर सीवी रमन ने झंडी दिखाकर शुरुआत कर दी है। इससे पहले इस साल सिंतबर महीने में सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष ओसामु सुजुकी ने भारत में 50 इलेक्ट्रिक वाहनों की फिल्ड टेस्टिंग करने की बात कही थी।