नई दिल्ली: भारतीय बाजार में वापसी करते हुए Benelli ने बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने अपनी मेंटेनेंस कॉस्ट में 34 फीसदी तक की कमी की घोषणा की है। इस ऑफर का न सिर्फ नए ग्राहक बल्कि मौजूदा ग्राहक भी फायदा उठा सकते हैं। पुराने ग्राहक जिन मॉडल पर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं उनमें TNT 25, TNT 300, 302R, TNT 600i, TNT 600GT और TNT 899 शामिल हैं।