बाइक

इन खूबियों से लैस हैं Royal Enfield की नई बाइक, जानें हर एक डीटेल

कंपनी के सालाना इवेंट Royal Enfield Rider Mania में इन दोनों बाइक्स को लॉन्च किए लाने की अधिक संभावना है।
less than 1 minute read
royal enfield
इन खूबियों से लैस हैं Royal Enfield की नई बाइक, जानें हर एक डीटेल

नई दिल्ली:royal enfield की दो नई बाइक्स कॉन्टिनेन्टल जीटी 650 और इंटरसेप्टर 650 का भारतीय बाजार में इंतजार है। अमेरिका में लॉन्च हो चुकी ये बाइक्स अब नवंबर के दूसरे सप्ताह में भारत में लॉन्च होने वाली हैं। तो चलिए हम आज आपको दोनों नई रॉयल एनफील्ड बाइक्स की खूबियों के बारे में बताते हैं।...

रॉयल एनफील्ड ने इंटरसेप्टर 650 को लंबी दूरी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। वहीं, कॉन्टिनेन्टल जीटी 650 कैफे रेसर बाइक है।

इंटरसेप्टर 650 में 13.7 लीटर का फ्यूल टैंक है। कॉन्टिनेंटल जीटी 650 में इससे थोड़ा छोटा 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।कंपनी ने कॉन्टिनेन्टल जीटी 650 की तुलना में इंटरसेप्टर 650 में ऊंची सीट दी है। इंटरसेप्टर में 804mm ऊंची सीट है, जबकि कॉन्टिनेन्टल में 789mm की सीट दी गई है।

रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 का वजन 198 किलोग्राम है। कॉन्टिनेन्टल जीटी 650 का वजन इससे थोड़ा ज्यादा 202 किलोग्राम है।रॉयल एनफील्ड की इन दोनों नई बाइक्स में 648cc, ऑइलकूल्ड, पैरलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 47bhp की पावर और 52Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच से लैस है।

रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेन्टल जीटी 650 और इंटरसेप्टर 650 को भारत में 13 से 16 नवंबर के बीच कभी भी लॉन्च कर सकती है। कंपनी के सालाना इवेंट Royal Enfield Rider Mania में इन दोनों बाइक्स को लॉन्च किए लाने की अधिक संभावना है। यह इवेंट गोवा में 16 नवंबर को शुरू होगा।

अमेरिकी बाजार में इंटरसेप्टर 650 की कीमत 5799 डॉलर यानी करीब 4.21 लाख रुपये है। कॉन्टिनेन्टल जीटी 650 की कीमत 5999 डॉलर यानी करीब 4.36 लाख रुपये है। हालांकि, भारतीय बाजार में इनकी शुरुआती कीमत तीन लाख रुपये के आसपास होने की संभावना है।

Published on:
26 Oct 2018 05:06 pm