बाइक

अपनी इस बाइक से तहलका मचाएगा Royal Enfield, इसी साल होगी लॉन्च

साथ ही जानकारी दी है कि जल्द ही कंपनी अपनी नई बाइक EICMA 2018 को लोगों के सामने पेश करने वाली है।

less than 1 minute read
Oct 31, 2018
अपनी इस बाइक से तहलका मचाएगा Royal Enfield, इसी साल होगी लॉन्च

नई दिल्ली: बुलेट की बाइक्स को हर इंसान पसंद करता है ऐसे ही बुलेट लवर्स के लिए कंपनी जल्द ही एक नई धांसू बाइक लॉन्च करने वाली है। इस बात की जानकारी माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटरक के जरिए मिली है। कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर नई बाइक की टीजर तस्वीर शेयर की है। साथ ही जानकारी दी है कि जल्द ही कंपनी अपनी नई बाइक EICMA 2018 को लोगों के सामने पेश करने वाली है।

आपको बात दें कि रॉयल एन्फील्ड की ये बाइक bobber bike जैसी होगी नई बाइक को मोटरसाइकल शो में 6 नवंबर को पेश किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने इससे जुड़ी कोई और डीटेल शेयर नहीं की है। ट्विटर पर शेयर की गई पिक्चर को देखकर लगता है कि ये बाइक बेहद मार्डन लुक में जनता के सामने आएगी । तस्वीर में साफ दिख रहा है कि नई रॉयल एनफील्ड में Triumph Bobber बाइक की तरह सिंगल सीट दी गई है।

इसके अलावा इसमें LED DRLs के साथ राउंड हेडलैम्प दी जाएगी। बाइक में इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ लंबी और फ्लैट हैंडल दिख रही है। इसके अलावा बाइक से जुड़ी कोई और जानकारी सामने नहीं आर्इ है। बता दें कि EICMA 2018 इटली के मिलान शहर में 6 नवंबर से 11 नवंबर तक चलेगा।

कीमत के बारे में भी अभी कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं साझा की है यही वजह है कि अब सभी बेसब्री से ६ नवंबर का इंतजार कर रह हैं।

Published on:
31 Oct 2018 12:41 pm
Also Read
View All