Royal Enfield ने हाल ही में बाजार में अपनी किफायती Hunter 350 को लॉन्च किया था, इसकी कीमत 1,49,900 रुपये से शुरू होती है। अलग-अलग वेरिएंट्स में आने वाली इस बाइक को खूब पसंद किया जा रहा है।
परफॉर्मेंस सेग्मेंट में Royal Enfield एक बड़ा नाम है और अब कंपनी ने 350cc सेग्मेंट में अपनी बादशाहत एक बार फिर से जाहिर कर दी है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण हाल ही में लॉन्च की गई कंपनी की सबसे किफायती बाइक Hunter 350 है। इस बाइक ने बाजार में आते ही बजट बायर्स को एक बेहतर मौका दिया है और सेल्स चार्ट में सबसे उपर नज़र आ रही है। नए महीने की शुरुआत के साथ ही रॉयल एनफील्ड ने पिछले महीने की बिक्री की रिपोर्ट पेश की है, जिसके अनुसार कंपनी ने इस दौरान कुल 82,097 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है और इसमें सबसे ज्यादा 350 सीसी की बाइक्स शामिल हैं। इस सेग्मेंट में कंपनी की हंटर, मेट्योर, क्लॉसिक और बुलेट जैसी गाड़ियां शामिल हैं।
बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो रॉयल एनफील्ड ने बीते सितंबर महीने में कुल 82,097 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है और इसमें एक्सपोर्ट वाहनों को भी शामिल किया गया है। कंपनी ने इस दौरान कुल 8,451 यूनिट्स को एक्स्पोर्ट किया है। सितंबर महीने में अकेले 350 सीसी सेग्मेंट में कुल 74,206 यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री की गई है, इसके अलावा 350 सीसी से उपर 7,891 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की गई है। घरेलू बाजार में कंपनी ने कुल 73,646 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की गई है।
Hunter 350 ने दी रफ़्तार:
हंटर 350 को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। यह बाइक कुल तीन वेरिएंट्स में पेश की गई है, जिसमें एंट्री लेवल मॉडल हंटर 350 रेट्रो की कीमत 1,49,900 रुपये, मेट्रो की कीमत 1,63,900 रुपये है और टॉप-स्पेक मेट्रो रेबेल की कीमत 1,68,900 रुपये तय की गई है। नई Hunter 350 को कंपनी ने अपने अत्याधुनिक जे-प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है, इसमें दिए गए इंजन का इस्तेमाल कुछ समय पहले रॉयल एनफील्ड ने अपने मेट्योर 350 में किया था। इसी इंजन को तब नई-जेन क्लासिक 350 मोटरसाइकिल में भी दिया गया था। हंटर में दिया गया इंजन 20.4 पीएस की पावर और 27 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है।
हंटर 350 में ट्रिपर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सिस्टम, डुअल-चैनल ABS और एक डिजिटल-एनालॉग मीटर कंसोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। हंटर को कंपनी ने युवाओं के जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया है। इसकी सीट की ऊंचाई को 790 मिमी है, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 150.5 मिमी तक फैला हुआ है। हंटर 350 का व्हीलबेस 1370 मिमी है, जबकि बाइक 181 किलोग्राम की इस बाइक में ट्विन-पिस्टन फ्लोटिंग कैलीपर के साथ फ्रंट 300 मिमी Disk ब्रेक मिलता है, और पीछे की तरफ 270 मिमी ब्रेक दिया गया है।
Bullet 350 का नेक्स्ट जेनरेशन जल्द होगा लॉन्च:
अब बुलेट 350 को अपडेट करने की तैयारी हो रही है। मौजूदा मॉडल लंबे समय से कंपनी के व्हीलक लाइन-अप की सबसे सस्ती बाइक रही है। उम्मीद की जा रही है कि Bullet 350 के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल में कुछ बेहतर बदलाव देखने को मिल सकते हैं जो कि इसे मोटरसाइकिल से अलग बनाएंगे। हाल ही में इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। टेस्टिंग मॉडल पर गौर करें तो ये नई बाइक भी J-Series प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिस पर नई क्लॉसिक, मेट्योर और हंटर को तैयार किया गया है।
यह भी पढें: 14 रुपये में दौड़ेगी 100Km! आग प्रतिरोधी बैटरी के साथ लॉन्च हुई सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर
बुलेट 350 का डिज़ाइन काफी हद तक क्लासिक 350 जैसा ही है, हालांकि इसमें कुछ स्पेशल ट्च जरूर दिया गया है। बुलेट 350 में टू-पीस सीट को सिंगल-पीस यूनिट से बदल दिया गया है, और रियर फेंडर का डिज़ाइन क्लासिक से भी अलग है। यहां देखी गई बाइक में क्लासिक 350 के समान टेल-लैंप और इंडिकेटर देखने को मिलते हैं। मौजूदा बुलेट में आपको कोई इलेक्ट्रॉनिक इक्यूपमेंट और फीचर्स नहीं मिलते हैं लेकिन माना जा रहा है कि नई बाइक में ट्रिपर नेविगेशन पॉड जैसी सुविधाएं दी जा सकती है। भले ही कंपनी इसे विकल्प के तौर पर पेश करे।