बाइक

जॉन और धोनी के बाद अब शाहिद कपूर को भी लगा बाइक्स का क्रेज, खरीदी ये शानदार Bike

शाहिद कपूर ( Shahid kapoor ) हाल ही में अपनी नई बाइक डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 ( Ducati Scrambler 1100 ) पर घूमते हुए नजर आए हैं।
2 min read
Ducati Scrambler 1100
जॉन और धोनी के बाद अब शाहिद कपूर को भी लगा बाइक्स का क्रेज, खरीदी ये शानदार Bike

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शाहिद कपूर ( Shahid Kapoor ) ने हाल ही में नई बाइक खरीदकर ये बता दिया कि वो भी बाइक्स के खास दीवाने हैं। शाहिद ने हाल ही में नई डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 ( ducati scrambler 1100 ) खरीदी है। लोगों के बीच में सड़क पर शाहिद इस बाइक की सवारी करते हुए नजर आए। डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 पर घूमते हुए शाहिद की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। यहां जानते हैं कि कैसी है शाहिद की नई बाइक और उसके फीचर्स कैसे हैं।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 में 1,079 सीसी का एल-ट्विन इंजन दिया गया है जो कि 86 बीएचपी की पावर और 88 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 6 स्पीड ट्रांसमिशन से लैस इस बाइक में राइड-बाय-वायर फीचर भी शामिल किया गया है। इस बाइक में मॉन्स्टर 1100 वाला इंजन लगाया गया है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, कॉर्निंग एबीएस और फोर-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं इस बाइक में जर्नी, सिटी और एक्टिव जैसे तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं, जिनकी मदद से इस बाइक को अलग-अलग तरह से भी चलाया जा सकता है।

डिजाइन
डिजाइन की बात की जाए तो डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 का डिजाइन डुकाटी स्क्रैम्बलर के बेस मॉडल से काफी मिलती है। इस बाइक का कुल वजन 206 किलो है। अगर इस बाइक के फ्रंट व्हील के साइज की बात की जाए तो वो 18 इंच का है और रियर व्हील का साइज 17 इंच है। इस बाइक में ट्विन अंडरसीट एग्जॉस्ट, एक्स पैटर्न हेडलाइट, नया स्टील ट्रेलिस फ्रेम, डबल साइडेड स्विंगआर्म और 10 स्पोक एलॉय व्हील जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 स्पेशल की एक्स शोरूम कीमत लगभग 11.12 लाख रुपये, स्क्रैम्बलर 1100 स्पोर्ट की एक्स शोरूम कीमत लगभग 11.42 लाख रुपये और स्क्रैम्बलर 1100 की कीमत 10.91 लाख रुपये है। शाहिद कपूर ने डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 स्पेशल खरीदी है, जो कि काफी शानदार है।

Published on:
04 Feb 2019 09:09 am