बाइक

Yamaha FZ25 को टक्कर देगी Suzuki Gixxer 250, शानदार फीचर्स से होगी लैस

सुजुकी 150 की तरह कंपनी अपनी 250 सीसी वाली बाइक को भी दो वेरियंट में लॉन्च कर सकती है।

less than 1 minute read
Yamaha FZ25 को टक्कर देगी Suzuki Gixxer 250, शानदार फीचर्स से होगी लैस

नई दिल्ली: भारतीय बाजार में Suzuki बहुत ही जल्द अपनी मोस्ट अवेटेड 250 cc बाइक लॉन्च करने वाली है।जिक्सर 250 को मार्च 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। माना जा रहा है कि मार्केट में इसकी सीधी टक्कर Yamaha FZ25 से होगा।

सुजुकी 150 की तरह कंपनी अपनी 250 सीसी वाली बाइक को भी दो वेरियंट में लॉन्च कर सकती है। यानी जिक्सर 250 बाइक नेक्ड और फेयर्ड स्पोर्ट वेरियंट में बाजार में उतारी जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो पहले इस बाइक का नेक्ड वर्जन लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद ही फुल फेयर्ड वर्जन आएगा।

खबरों की मानें तो तो जिक्सर 250 के नेक्ड वर्जन का लुक काफी हद तक Haojue DR300 की याद दिलाएगा। वहीं, फुल फेयर्ड वेरियंट का लुक इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध सुजुकी GSX-250R सुपरस्पोर्ट्स मोटरसाइकल की तरह रहने की संभावना है।

सुजुकी GSX-250R सुपरस्पोर्ट्स मोटरसाइकल में ट्विन सिलिंडर इंजन दिया गया है। मगर भारत में जिक्सर 250 को नए सिंगल-सिलिंडर 250cc इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा। नए सेफ्टी नॉर्म को देखते हुए नई बाइक में ड्यूल चैनल एबीएस मिल सकता है।

Published on:
25 Dec 2018 01:39 pm
Also Read
View All