
नवंबर में रहा बजाज की इस बाइक का जलवा, बिकी 6900 से ज्यादा बाइक्स
नई दिल्ली: नवंबर का महीना बजाज ऑटोमाबाइल के लिए काफी अच्छा रहा। कंपनी की मोस्ट पॉपुलर स्पोर्ट बाइक पल्सर 220 की सेल्स में 33% की ग्रोथ दर्ज की गई। जिसके चलते सिर्फ नवंबर महीने में कंपनी ने 6,933 यूनिट बेची। जबकि 2017 में इस वक्त पल्सर 220 की मात्र 5,207 यूनिट ही बिकी थीं।
हाल ही में कंपनी ने 2019 पल्सर 220 को इंट्रोड्यूस किया है। 2019 बजाज पल्सर 220 मोटरसाइकिल 4 कलर ऑप्शन लेजर ब्लैक, डायनो रेड, क्रोम ब्लैक, न्यूक्लियर ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। आपको बता दें कि इस बाइक में कंपनी ने मकैनिकल बदलाव तो नहीं किये हैं लेकिन कॉस्मेटिक अपडेट्स कई सारे देखने को मिले हैं। अपडेट ग्राफिक्स के साथ लॉन्च हुई पल्सर 220 में नया इंजन दिया गया है। जो इस परफॉर्मेंस बाइक को नया लुक देते हैं।
कंपनी अब पल्सर 220 के नए वर्जन को लॉन्च करने पर काम कर रही है क्योंकि यह मॉडल कई सालों से मार्केट में उपलब्ध है जिसमें किसी भी प्रकार का मैकेनिकल अपडेशन नहीं किया गया है।
उम्मीद की जा रही है कि कंपनी नई पल्सर 220 को एबीएस फीचर के साथ लॉन्च कर सकती है जिसमें सिंगल चैनल एबीएस सिस्टम हो सकता है।ये एबीएस सिस्टम केटीएम मोटरसाइकिल से लिया जाएगा। पल्सर 150, 160 और 180 में भी यही abs इस्तेमाल होता है।
इंजन- पल्सर 220 में 220 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन है जो 21 bhp की ताकत और 19 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है। यह 5 स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है। ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में 260mm और रियर में 230mm disc ब्रेक दिए गए हैं।
Published on:
25 Dec 2018 10:48 am
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
