बाइक

धाकड़ लोगों के लिए Suzuki लाई धांसू Bike, इसकी पावर का मुकाबला कारों से भी नहीं होगा

बेहतरीन बाइक सुजुकी काटाना ( Suzuki Katana ) को इंटरनेशनल मोटरसाइकल फेयर 2018 में पेश किया गया है, यहां जानें कैसे होंगे फीचर्स।
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2018, 3:34 PM IST
Suzuki Katana
धाकड़ लोगों के लिए Suzuki लाई धांसू Bike, इसकी पावर का मुकाबला कारों से भी नहीं होगा

जापान की जानी-मानी बाइक निर्माता कंपनी सुजुकी ने अपनी बेहतरीन और नई बाइक काटाना ( Suzuki Katana ) INTERMOT इंटरनेशनल मोटरसाइकल फेयर 2018 में पेश की है। आइए जानते हैं कैसी है ये बाइक और कैसे हैं इसके फीचर्स।

सुजुकी ये बाइक सुजुकी जीएसएक्स-एस1000 नेक्ड स्ट्रीट बाइक पर बेस्ड है। इस बाइक को लुक में कोई खास बदलाव तो नहीं किया गया है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी शामिल की गई हैं जो कि इसे पहले ज्यादा शानदार और हाइटेक बनाती हैं। फिलहाल सुजुकी काटाना एक मैटेलिक सिल्वर में ही उपलब्ध होगी।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 999 सीसी लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 150 बीएचपी की पावर और 108 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है।

इस बाइक में फुल एडजेस्ट होने वाला केवाईबी 43मिमी यूएसडी फोर्क है, जिसमें एडजेस्ट होने वाली लिंक टाइप मोनोशॉक यूनिट है। इस बाइक के लिए प्री-लोड और रिबाउंड डैम्पिंग की मदद लेनी होगी। सुजुकी काटाना को सबसे पहले यूरोप के बाजार में लॉन्च किया जाएगा और इसको साल 2020 तक भारत में भी पेश किया जाएगा। इस बाइक के फ्रंट टायर में 310मिमी का दो पावर ब्रेक और रियर टायर में सिंगल पावर ब्रेक दिए गए हैं। ये बाइक एबीएस से लैस होकर। डनलप रोड स्पोर्ट टायर के साथ आएगी।

लुक की बात की जाए तो इस बाइक के फ्रंट में चौकोर एलईडी हेडलैम्प, नए डिजाइन से लैस 12 लीटर की क्षमता वालाफ्यूल टैंक, ट्यूरिंग हैंडलबार और आरामदायक सीट दी गई है।

Published on: