5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत से पहले इस देश में पेश हुई नई Suzuki Jimny, फीचर्स ऐसे जो मर्सिडीज को भी देंगे टक्कर

सुजुकी जिम्नी नेक्स्ट जनरेशन मॉडल भारत में लॉन्च होने से पहले पेरिस मोटर शो में पेश कर दिया गया है, यहां जानें कैसे होंगे फीचर्स...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 3 Oct 2018, 12:38 PM IST

Suzuki Jimny

भारत से पहले इस देश में पेश हुई नई Suzuki Jimny, फीचर्स ऐसे जो मर्सिडीज को भी देंगे टक्कर

सुजुकी भारत में अपनी बेहतरीन कार सुजुकी जिम्नी नेक्स्ट जनरेशन मॉडल को जल्द ही लॉन्च करने वाली है और भारत से पहले ही इस कार को पेरिस मोटर शो में पेश कर दिया गया है। कई सालों के बाद सुजुकी जिम्नी नेक्स्ट जनरेशन में 2015 के बाद इतने के बड़े बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

ये भी पढ़ें- होंडा सिटी को फेल करेगी Ford Aspire Facelift, कल होने जा रही है लॉन्च

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया जाएगा जो कि 101 बीएचपी की पावर और 96 एलबी एफटी का टार्क जनरेट करेगा। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 4 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस इंजन को पुराने वाले 1.3 लीटर इंजन को रिप्लेस करके लाया जाएगा। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो इस एसयूवी की अधिकतम रफ्तार 144 किमी प्रति घंटा है।

ये भी पढ़ें- Ducati और BMW को धूल चटाएगी ये धांसू इंडियन Bike, फीचर्स जानकर आप भी खरीदना चाहेंगे

फीचर्स
लुक की बात की जाए तो ये मर्सिडीज-बेंज जी-क्लास जैसी लगती है, जिसमें ग्राउंड क्लियरेंस 210 मिमी, लैडर फ्रेम चेसिस, थ्री लिंक रिजिड ऐक्सल सस्पेंशन, 4 वील ड्राइव सिस्टम, सिंपल बॉक्स शेप बॉडी, वर्टिकल ग्रिल, राउंड हेडलाइट, दो फोल्डिंग रियर सीट, 377 लीटर का लगेज स्पेस, 15 इंच एलॉय व्हील, पावर स्टीयिरिंग, पावर विंडो, 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूटूथ फीचर्स जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इमर्जेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, ट्रैफिक साइन डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- विराट और धोनी से कई गुना महंगी कार चलाता है ये फुटबॉल प्लेयर, इतनी कीमत में आ जाएंगे कई बंगले

कीमत
कीमत की बात की जाए तो नई जिम्नी की कीमत का खुलासा इसकी लॉन्चिंग पर ही किया जाएगा।