बाइक

ये हैं सबसे सस्ते और मजबूत ISI प्रमाणित हेलमेट्स, एक्सीडेंट के वक्त नहीं आने देते एक भी खरोंच

ऐसा इसलिए है क्योंकि आजकल मार्केट में जो सस्ते हेलमेट मौजूद हैं वो बेहद ही ख़राब क्वालिटी का होता है। ऐसे में एक्सीडेंट्स के समय ये राइडर को सुरक्षित नहीं रख पाते हैं।

2 min read
Aug 09, 2018
ये हैं सबसे सस्ते और मजबूत ISI प्रमाणित हेलमेट्स, एक्सीडेंट के वक्त नहीं आने देते एक भी खरोंच

नई दिल्ली: भारत में हर रोज़ सैकड़ों रोड एक्सीडेंट होते रहते हैं, इन एक्सीडेंट्स में बहुत सारे बाइक राइडर भी होते हैं जिन्हें गंभीर छोटे आ जाती हैं। आपको बता दें कि कई बार ऐसा भी होता है कि हेलमेट पहनने के बावजूद राइडर के सिर में चोट आ जाती है, ऐसा इसलिए है क्योंकि आजकल मार्केट में जो सस्ते हेलमेट मौजूद हैं वो बेहद ही ख़राब क्वालिटी का होता है। ऐसे में एक्सीडेंट्स के समय ये राइडर को सुरक्षित नहीं रख पाते हैं।

ये भी पढ़ें

बाइक दे रही हैं ये सिग्नल तो तुरंत करवा लें सर्विसिंग नहीं तो खराब हो जाएगा इंजन

अक्सर लोग पैसे बचाने के चक्कर में सस्ते हेलमेट खरीदते हैं लेकिन ये हेलमेट हादसे के समय आपका साथ छोड़ देते हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने भी इन सस्ते हेल्मेट्स की बिक्री पर रोक लगा दी है। अगर आप पैसों की वजह से ISI मार्क वाला हेलमेट नहीं खरीद पा रहे हैं तो आज इस खबर में हम आपको ऐसे सस्ते ISI हेल्मेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।

VEGA Crux Dashing Flipup Fiber ISI Certified Motorsports Helmet

इस हेलमेट को आप 1115 रुपये में ऑनलाइन खरीद सकते हैं, ये हेलमेट आगे की तरफ से खुल भी जाता है और ये ISI सर्टिफाइड भी है।

Steelbird SBA-1 Classic Motorbike Helmet

इस हेलमेट को आप ऑनलाइन 1094 रुपये में खरीद सकते हैं। ये एक बेहद ही कारगर और मजबूत ISI प्रामाणित हेलमेट है।

Studds Ninja Elite with Murcury Visor Motorsports Helmet

इस हेलमेट को आप 1249 रुपये में खरीद सकते हैं, ये बहुत मजबूत होता है और राइडर की सेफ्टी सुनिश्चित करता है।

Steelbird Adonis Dashing Motorbike Helmet

ये हेलमेट आप 835 रुपये में खरीद सकते हैं। यह देखने में बेहद मजबूत और स्टाइलिश होता है।

ये भी पढ़ें

30 रूपए की कोकाकोला की बोतल लाखों रू की बाइक की ये कमी कर देगी दूर, दिखेगी हमेशा नई
Published on:
09 Aug 2018 09:41 am
Also Read
View All