बाइक

ये हैं भारत की सबसे सस्ती बाइक्स, कीमत महज 35,000 रुपए से शुरू

बेहद सस्ती कीमत में मौजूद हैं ये बाइक्स माइलेज के साथ जबरदस्त है इनका लुक्स आम आदमी आसानी से खरीद सकता है इन्हें
2 min read
• •
Updated: 11 May 2019, 2:17 PM IST
cheap indian bikes
ये हैं भारत की सबसे सस्ती बाइक्स, कीमत महज 35,000 रुपए से शुरू

नई दिल्ली: भारत में तेजी से महंगी बाइक्स ( bikes ) खरीदने का चलन बढ़ता जा रहा है जिनमें जबरदस्त फीचर्स होते हैं। लेकिन आज भी बहुत सारे लोग हैं जो सस्ती और माइलेज वाली बाइक्स खरीदना पसंद करते हैं ऐसे में हम आज आपको इस खबर में उन बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो जबरदस्त माइलेज तो देती ही हैं साथ ही साथ इनकी कीमत भी किसी आम इंसान के बजट में फिट हो जाती है।

बजाज प्लैटिना : ( Bajaj Platina ) बजाज की प्लैटिना को ग्रामीण इलाकों में काफी पसंद किया जाता है क्योंकि ये एक लो मेंटेनेंस बाइक है। इसके साथ ही आप इस बाइक को महज 47,000 रुपये की शुरूआती कीमत पर ही खरीद सकते हैं।

टीवीएस स्टार : ( TVS Star ) टीवीएस की बाइक्स को भारत में काफी पसंद किया जाता है। इनमें से सबसे ज्यादा TVS स्टार को पसंद किया जाता है जो 90 kmpl से ज्यादा का माइलेज देती है साथ ही इसकी कीमत भी महज 35,000 रुपये हैं जो बेहद ही कम है।

स्प्लेंडर : ( Hero Splendour ) हीरो की स्प्लेंडर एक चर्चित भारतीय बाइक है जो बेहद ही टिकाऊ होने के साथ ही जबरदस्त माइलेज देती है और इसकी कीमत भी बेहद ही कम है। आपको बता दें कि हीरो स्प्लेंडर को आप 49,598 रुपए में खरीद सकते हैं।

बजाज डिस्कवर 110 सीसी : ( Bajaj Discover ) बजाज की गाड़ियों को भारत में काफी भरोसेमंद माना जाता है और ऐसा इसलिए है क्योंकि आपको जगह-जगह पर इसके सर्विस सेंटर मिल जाते हैं साथ ही आपको ये बाइक बेहद ही सस्ती कीमत में भी मिल जाती हैं। अगर आपको ये बाइक खरीदनी है तो आपको 52,058 रुपए की शुरूआती कीमत चुकानी पड़ेगी।

Published on: