बाइक

मोटरसाइकिल चलाने वालों के लिए बेहद जरूरी है ये बातें, भूलकर भी न करें नजरंदाज

हमारे यहां लोग हेलमेट सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि चालान से बचने के लिए इस्तेमाल करते हैं यही वजह हैकि लोग सिर्फ कामचलाऊ हेलमेट खरीदते हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Feb 2019, 5:02 PM IST
bike riding
मोटरसाइकिल चलाने वालों के लिए बेहद जरूरी है ये बातें, भूलकर भी न करें नजरंदाज

नई दिल्ली: तेज रफ्तार बाइक पर हवा से बातें करना हर नौजवान को अच्छा लगता है । लेकिन बाइक चलाने के दौरान कई बार राइडर्स छोटी-छोटी बातों को इग्नोर कर देते हैं, जो ऐक्सीडेंट की वजह बन जाते हैं। ऐक्सीडेंट कभी भी और कहीं भी हो सकता है, इसीलिए आपको अपनी सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को कभी भी नजरंदाज नहीं करना चाहिए । यही वजह है कि आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जो किसी भी बाइक सवलार की सेफ्टी के लिए बेहद जरूरी है।

हेलमेट-

हमारे यहां लोग हेलमेट सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि चालान से बचने के लिए इस्तेमाल करते हैं यही वजह हैकि लोग सिर्फ कामचलाऊ हेलमेट खरीदते हैं। जो कि जानलेवा साबित हो सकती है। जबकि हेलमेट बाइकर्स के लिए बेहद जरूरी होता है। इसलिए हमेशा बाइक चलाते वक्त सर्टिफाइड हेलमेट ही पहनें। हेलमेट खरीदते वक्त यह भी ध्यान रखें कि यह अच्छे मटीरियल का बना हो और आपके सिर पर सही से फिट आता हो। कभी भी रोड-साइड सेलर से हेलमेट न खरीदें।

ब्रेक का सही से इस्तेमाल करें-

एक अच्छा बाइकर दोनों ब्रेक का सही इस्तेमाल कर अपनी बाइक रोकने में कामयाब होता है। सुरक्षा के लिहाज से भी दोनों ब्रेक का सही इस्तेमाल करना हर बाइकर को आना चाहिए ।

स्पीड का ध्यान रखें-

स्पीड का हमेशा ध्यान रखें हवा से बातें करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। सड़कों और नियमों के मुताबिक ही अपनी बाइक की स्पीड रखें। बाइक राइडिंग के दौरान जरा भी नजर चूकी, तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं।

इंडीकेटर का इस्तेमाल-

अचानक से टर्न न लें। ट्रैफिक को अपने अगले मूव के बारे में इंडिकेटर से या जरूरी हो, तो हाथ से भी बताएं।

Published on: