बाइक

Honda Shine पर इस दिवाली शाइनिंग डिस्काउंट ऑफर, जानिए कैसे उठाएं फायदा

क्या इस दिवाली आप एक नई होंडा शाइन मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं? अगर हाँ, तो कंपनी की तरफ से इस मोटरसाइकिल पर शाइनिंग ऑफर दिया जा रहा है, जिसका आप फायदा उठा सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Oct 2022, 4:37 PM IST
new_honda_shine.jpg
Honda Shine

दिवाली (Diwali) के इस फेस्टिव सीज़न (Festive Season) में लोग नई कार, स्कूटर और मोटरसाइकिल खरीदने को ज़बरदस्त उत्साहित रहते हैं। ऐसे में कंपनियों की तरफ से भी इनपर आकर्षक ऑफर्स दिए जाते हैं। ऐसा ही एक ऑफर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle and Scooter India / HMSI) की तरफ से भी दिया जा रहा है, जिसके तहत आप एक नई होंडा शाइन (Honda Shine) मोटरसाइकिल अपने घर ला सकते हैं और वो भी बचत के साथ। आइए जानते हैं कैसे।


होंडा शाइन पर शाइनिंग ऑफर

इस दिवाली कंपनी की तरफ से होंडा शाइन पर शाइनिंग ऑफर दिया जा रहा है। इस मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत 77,378 रुपये है पर इसको खरीदने पर आपको कंपनी की तरफ से 5 हजार रुपये तक का नकद डिस्काउंट मिलेगा। इतना ही नहीं, नो फाइनेंस स्कीम के तहत आप इस मोटरसाइकिल को बिना किसी शुरुआती भुगतान यानि की ज़ीरो डाउन पेमेंट पर भी खरीद सकते हैं।


यह भी पढ़ें- खाली हाथ जाएं और इस दिवाली नई बाइक ले आएं घर, जानिए कैसे

कब तक वैध है ऑफर?

होंडा शाइन पर कंपनी की तरफ से दिया जा रहा यह ऑफर 31 अक्टूबर 2022 तक ही वैध है। तो जल्दी कीजिए और इस दिवाली अपने घर ले आइए एक चमचमाती होंडा शाइन मोटरसाइकिल।

यह भी पढ़ें- Mercedes की इस शानदार लग्ज़री इलेक्ट्रिक कार की हुई देश में पहली डिलीवरी, शानदार फीचर्स से लैस और कीमत है इतनी

Published on: