बुलेट चलाना हर इंसान का सपना होता है, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि ये हर इंसान के लिए नहीं बनी होती है। दरअसल बुलेट महज बाइक नहीं बल्कि एक एटीट्यूड है।
नई दिल्ली: बुलेट चलाना हर इंसान का सपना होता है, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि ये हर इंसान के लिए नहीं बनी होती है। दरअसल बुलेट महज बाइक नहीं बल्कि एक एटीट्यूड है। इसलिए सब इसे कैरी कर सकें ये जरूरी नहीं। आपको बता दें की Royal Enfield दुनिया की सबसे पुरानी मोटरसाइकिल ब्रांड है और 1901 से ही लगातार इसका निर्माण हो रहा है। लेकिन, ये बाइक्स हर किसी के लिए नहीं बनी होतीं और आपको इन्हें तभी खरीदना चाहिए जब आपकी पर्सनालिटी कंपनी के प्रोडक्ट लाइन से मेल खाए । यही वजह है कि आज हम आपको कुछ ऐसी लोगों के बारे में बताएंगे जिन्हें भूलकर भी बुलेट नहीं खरीदनी चाहिए।
माइलेज: अगर आप किफायती और धाकड़ माइलेज देने वाली बाइक चाहते हैं तो आपको कभी भी बुलेट नहीं खरीदनी चाहिए।
मार्डन फीचर्स वाली बाइक-अगर आप चाहते हैं कि आपकी बाइक में आधुनिक फीचर्स हो तो आपको बुलेट नहीं लेनी चाहिए क्योंकि अभी भी ये मोटरसाइकिल्स मॉडर्न फील नहीं देतीं। Himalayan को छोड़ दें, तो सभी मोटरसाइकिल्स में पुराना एनालॉग कंसोल होता है। इसमें कोई ट्रिप मीटर या फ्यूल गेज भी नहीं होता की आप बाइक में बचे पेट्रोल का अंदाजा लगा सकें
स्पीड पसंद करने वालों को: अगर आप रफ्तार को पसंद करते हैं तो भी बुलेट आपके लिए नहीं है। इनका वज़न ही इन्हें धीमा बनाता है। साथ ही इन मोटरसाइकिल्स में बहुत पॉवर भी नहीं होता। यहाँ तक की Classic 500 का 499 सीसी इंजन सिर्फ 27.2 बीएचपी का पॉवर ही उत्पन्न करता है।