5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Royal Enfield खरीदने की सोच रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें

रॉयल एनफील्ड ( Royal Enfield ) बाइक्स का उत्पादन इस महीने रुक सा गया है। जहां फेस्टिवल सीजन में बाइक्स की बिक्री ज्यादा होती है वहीं उत्पादन हल्का हो जाने की वजह से बहुत फर्क पड़ेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 2 Oct 2018, 4:03 PM IST

Royal Enfield

Royal Enfield खरीदने की सोच रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें

अगर आप रॉयल एनफील्ड की नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए इस समय ये खबर बुरी हो सकती है। जी हां रॉयल एनफील्ड कंपनी में कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से रॉयल एनफील्ड बाइक्स का उत्पादन इस महीने रुक सा गया है। जहां फेस्टिवल सीजन में बाइक्स की बिक्री ज्यादा होती है वहीं उत्पादन हल्का हो जाने की वजह से बहुत फर्क पड़ेगा।

रॉयल एनफील्ड के चेन्नई स्थित प्लांट में पिछले 2 दिनों से बाइक उत्पादन यूनिट का काम प्रभावित रहा है। रॉयल एनफील्ड की मुख्य कंपनी आयशर मोटर्स ने की जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर को यूनिट कर्मचारियों का एक डिपार्टमेंट काम पर नहीं पहुंचा, जिसकी वजह से सितंबर 2018 में लगभग 10 हजार बाइक्स का प्रोडक्शन प्रभावित हुआ है। सितंबर 2018 में रॉयल एनफील्ड बाइक्स की बिक्री 71,662 यूनिट हुई जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले 2 प्रतिशत अधिक है। मिली जानकारी के अनुसार, रॉयल एनफील्ड के कर्मचारियों के एक ग्रुफ ने पिछले सोमवार को दोबारा से हड़ताल शुरू की है। प्रबंधन ने उन्हें फैक्टरी के अंदर फोन ले जाने से रोक दिया था, जिसकी वजह से रविवार को लगभग 700 कर्मचारी काम पर नहीं आए। कर्मचारियों की डिमांड ये कि उन्हें फोन फैक्टरी के अंदर ले जाने की अनुमति दी जाए अन्यथा प्रबंधन उन्हें फोन रखने के लिए लॉकर उपलब्ध करवाए।

इतना करना होगा इंतजार
रॉयल एनफील्ड की मार्केट में डिमांड बढ़ती जा रही है, जिसको देखते हुए इसका वेटिंग पीरियड भी बढ़ रहा है। छोटे शहरों में वेटिंग पीरियड नहीं है या कम है। रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को दिल्ली या बेंगलुरु से खरीदने पर 15 दिनों का इंतजार करना होता है। मुंबई में 20 दिनों का तो कोच्चि में 25 दिनों तक का इंतजार करना होता है। क्लासिक 350 खरीदने के लिए अहमदाबाद, मुंबई, कोच्चि और पुणे से खरीदने पर 1 माह का इंतजार करना होता है। अगर काम अधिक दिनों तक प्रभावित होता है तो नई रॉयल एनफील्ड बाइक खरीदने के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है।

रॉयल एनफील्ड
इंजन और पावर की जाए तो इस बाइक में 346 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन है जो कि 20 पीएस की पावर और 28 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड ट्रांसमिशन से लैस इंजन वाली ये बाइक काफी शानदार है। कीमत की बात की जाए तो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.47 लाख रुपये है।