बाइक

इन तीन कंपनियों का मार्केट में दबदबा, सितंबर में बेचे सबसे ज़्यादा टू-व्हीलर्स

Top 3 Best Selling Two-Wheeler Brands In September 2022: बिक्री के मामले में इन टू-व्हीलर कंपनियों ने पिछले महीने मार्केट में धूम मचाई हैं। आइए जानते हैं सितंबर 2022 में टॉप सेलिंग टू-व्हीलर कंपनियों के बारे में।
2 min read
two-wheelers.jpg
Top Selling Two-Wheelers

टू-व्हीलर को भारत में एक सुविधाजनक वाहन माना जाता है। किफायती कीमत में उपलब्ध होने के कारण ये एक बड़े वर्ग के लिए डेली राइड का एक अच्छा ऑप्शन होते हैं। हालांकि पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमत से इलेक्ट्रिक वाहनों, खास तौर पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की लोकप्रियता और डिमांड तेज़ी से बढ़ी है, वहीँ पेट्रोल टू-व्हीलर्स की डिमांड में पहले के मुकाबले थोड़ी कमी देखने को मिली है। पर दोनों की बिक्री को मिलाकर देखा जाएं, तो कंपनियों को ज़बरदस्त फायदा हुआ है।


आइए एक नज़र डालते है सितंबर 2022 में भारतीय मार्केट में सबसे ज़्यादा बिक्री करने वाली टू-व्हीलर कंपनियों पर।

1.Hero MotoCorp


हीरो मोटोकॉर्प सितंबर 2022 में टू-व्हीलर मार्केट का हीरो ही रहा है। पिछले महीने देश में 5,07,690 यूनिट्स की बिक्री के साथ हीरो मोटोकॉर्प सबसे ज़्यादा टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनी रही। अगर पिछले साल से तुलना की जाएं, तो कंपनी ने सितंबर 2021 के मुकाबले इस साल सितंबर में मंथ-टू-मंथ बेसिस पर 12.6% की बढ़ोत्तरी दर्ज की।

यह भी पढ़ें :- Tata की इन गाड़ियों ने मचाई मार्केट में धूम, सितंबर में की सबसे ज़्यादा बिक्री

2. Honda Motorcycle and Scooter India


होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) सितंबर 2022 में 4,88,924 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरी सबसे ज़्यादा टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनी रही। अगर पिछले साल से तुलना की जाएं, तो कंपनी ने सितंबर 2021 के मुकाबले इस साल सितंबर में मंथ-टू-मंथ बेसिस पर 5.4% की बढ़ोत्तरी दर्ज की।

3. TVS


टीवीएस सितंबर 2022 में 2,83,878 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरी सबसे ज़्यादा टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनी रही। अगर पिछले साल से तुलना की जाएं, तो कंपनी ने सितंबर 2021 के मुकाबले इस साल सितंबर में मंथ-टू-मंथ बेसिस पर 16% की बढ़ोत्तरी दर्ज की।

यह भी पढ़ें :- इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार ने भरी पहली उड़ान, 130kmph की स्पीड से हवाई यात्रा संभव

Published on:
12 Oct 2022 06:18 pm