नई दिल्लीPublished: Oct 12, 2022 03:40:32 pm
Tanay Mishra
Electric Flying Car: चीन में निर्मित उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार ने हाल ही में दुबई में अपनी पहली ऑफिशियल उड़ान भरी।
उड़ने वाली कार हमेशा से ही लोगों का सपना रही है। लम्बे समय तक सिर्फ एक कॉन्सेप्ट के तौर पर ही इसे देखा जाता रहा है, पर अब यह सिर्फ एक कॉन्सेप्ट तक ही सीमित नहीं रहा। चीन ने कुछ समय पहले ही एक इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार का निर्माण किया था। अब हाल ही में इस कार ने अपनी पहली ऑफिशियल उड़ान भरी है।