बाइक

नए अवतार में आई Yamaha की ये Bike, अब मिलेगा ये खास सेफ्टी फीचर

यामाहा ( Yamaha ) ने अपनी दमदार बाइक एफजेड ( FZ ) रेंज का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। इस Bike में सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।

2 min read
नए अवतार में आई Yamaha की ये Bike, अब मिलेगा ये खास सेफ्टी फीचर

जापान की जानी-मानी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा ( Yamaha ) ने अपनी दमदार बाइक एफजेड ( FZ ) रेंज का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। इस नई बाइक में सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। यामाहा डीलरशिप्स पर नई एफजेड की बुकिंग शुरू हो गई है। आइए जानते हैं कैसी है ये बाइक और कैसे हैं इसके फीचर्स...

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में पहले वाला 149 सीसी का एयरकूल्ड 2 वॉल्व सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 13.2 एचपी की पावर और 12.8 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस ये बाइक काफी दमदार है।

नई यामाहा एफजेड एफआई वी3.0 का लुक शार्प और मस्क्युलर है। इस बाइक में बिल्कुल नया फ्यूल टैंक बिल्कुल दिया गया है जिसमें फ्रंट की साइड से ग्रिल जैसा एयर वेंट दिया गया। बाइक पहले के मुकाबले ज्यादा दमदार दिखती है। इसी के साथ नई बाइक में सिंगल सीट का विकल्प भी मिलेगा। नई बाइक में नए एलॉय व्हील, रि-डिजाइन फेंडर्स, नई रियर टेल लाइट, रि-डिजाइन बॉडी वर्क, नया एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नई एलईडी हेड लाइट देखने को मिलेगी।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो यामाहा एफ जेड-एफआई वी3.0एबीएस ( Yamaha fz-fi v3.0 abs ) की एक्स शोरूम कीमत 95 हजार रुपये और यामाहा एफजेडएस-एफआई वी3.0एबीएस ( Yamaha fzs-fi v3.0 abs ) की एक्स शोरूम कीमत 97 हजार रुपये तय की गई है। 2019 मॉडल यामाहा एफजेड-एफआई वी3.0 नई डिजाइन थीम के साथ आई है।

Published on:
21 Jan 2019 01:53 pm
Also Read
View All