बिलासपुर

टीचर की डांट से 12वीं की छात्रा ने खाया जहर, स्कूल से रोते-रोते पहुंची घर… अस्पताल में हुई मौत

Bilaspur Crime News: बिलासपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब परीक्षा देने के बाद घर आकर छात्रा ने जहर खा लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Mar 2024, 12:53 PM IST
crime_news_today.jpg

Crime News: परीक्षा के दौरान बंगल सीट में ताक-झांक करते देख ड्यूटीरत शिक्षिका ने छात्रा को फटकार लगा दिया। इधर घर लौटने के बाद छात्रा ने चूहामार जहर खा लिया। 21 मार्च से उसका एक निजी हास्पिटल में उपचार चल रहा था, शनिवार को मौत हो गई। सूचना पर सरकंडा पुलिस मर्ग कायम कर जांच को आगे बढा़ रही है।

पुलिस के अनुसार इमलीभाठा निवासी कल्पना पिता छोटेलाल गंधर्व (18) 12 वीं का ओपन इग्जाम दे रही थी। 21 मार्च को परीक्षा देने के बाद घर लौटी और चूहामार रेटाल पेस्ट खा लिया। (crime news today) हालत बिगड़ने पर छोटी बहन ने पूछा तो पता चला कि उसने जहर खाया है। घटना की जानकारी लगते ही परिजन कल्पना को एक निजी हास्पिटल में उपचार के लिए दाखिल कराए थे।

दो दिन तक चले उपचार के दौरान कल्पना की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अंतत: शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। (crime news in hindi) छात्रा की मौत होने की जानकारी लगते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मर्ग पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सरकंडा पुलिस की मानें तो मामले में जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर जांच को आगे बढाई जाएगी।

Published on: